दैनिक पंचांग व राशिफल; शनिवार 26 सितम्बर 2020
-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)
पंचांग
अधिक आश्विन,
शुक्ल पक्षे,
तिथि दशमी 18:59:21
नक्षत्र उत्तराषाढा 19:24:42
योग अतिगंड 19:46:25
करण तैतुल 06:47:10
करण गर 18:59:21
वार शनिवार
चन्द्र राशि मकर
सूर्य राशि कन्या
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर प्रमादी
विक्रम संवत 2077 विक्रम संवत
शाका संवत 1942 शाका संवत
राशिफल:-
मेष राशि:- आज आपके पास कठोर निर्णय लेने का समय है। अपने काम की पूरी रूपरेखा बनाकर ही आपको आगे बढ़ना चाहिए। आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा।
वृष राशि:- करियर में नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं। अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं, सावधान रहें। पारिवारिक जीवन मे पुराने बिगड़े रिश्ते सुधारने का समय है। समय अनुकूल रहेगा, सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि:- आज आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी, नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है। दिन आपके लिए मांगलिक योग भी लेकर आ सकता है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग आ सकता है।
कर्क राशि:- आज आपको कुछ खास काम की नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसको आप बखूबी अंजाम देंगे।आप कुछ नया करने के लिए हमेशा तैयार से रहेंगे और काम को एन्जॉय करेंगे। आपकी समझ के दायरे भी बढ़ेंगे।
सिंह राशि:- आज आप खुद को भावनात्मक रूप से बेहद मजबूत महसूस करेंगे। जिससे आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी। आप कुछ जगहों पर बहादुर साबित हो सकते हो। कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी।
कन्या राशि:- आज आपको असुरक्षा की भावना परेशान कर सकती है। आप अपने आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। आपका व्यवहार थोड़ा कंजूस व्यक्ति जैसा होगा पर कुछ स्थिति में आप उदार भी होंगे।
तुला राशि:- आज का दिन आपके लिए कुछ विपरीत परिस्थितियों को लेकर आ सकता है। नए कार्य को सावधानीपूर्वक शुरू करें। निराशा मिल सकती है। अपनी इच्छा शक्ति मजबूत रखें। रिश्तों में बहस में ना पड़ें, इससे आपका समय खराब होगा।
वृश्चिक राशि:- कोई अनचाहा बदलाव आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप निराश और हताश महसूस करेंगे। जरूरी कामों को आज के दिन के लिए टाल दें। कोई जोखिम ना लें, किसी भी निवेश आदि से बचें।
धनु राशि:- कार्य और व्यक्तिगत जीवन मे कमिटमेंट करने के पहले सोचें, कमिटमेंट ना करना बेहतर हो सकता है। आपके अनुभव के आधार पर निर्णय लेना फायदेमंद साबित हो सकता है।
मकर राशि:- बड़ी सफलता के लिए आवश्यक कदम होगा। नई नौकरी के योग है। धन संबंधित समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नए अवसरों में सीखने को बहुत कुछ मिलेगा। ट्रैडिंग का व्यवसाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
कुम्भ राशि:- आज आपको बैलेंस करना होगा, अपने काम औऱ पारिवारिक जीवन में बेहतर सामंजस्य के लिए प्राथमिकता को तय कीजिए। आज नए प्रयोग से आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन दूसरों के मतों का भी ध्यान रखें।
मीन राशि:- दिन आपके लिए काफी संघर्षमय रहेगा, परिणाम के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी, जो जीवन के नए पाठ सिखाएंगे। कॉम्पिटिशन की भावना ना रखें।
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453