सपना चौधरी का एक और डांस वीडियो हुआ वायरल
सपना चौधरी अपने स्टेज परफॉर्मेंस में हमेशा नया अंदाज दिखाती हैं। उनके डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। हरियाणवी छोरी सपना चौधरी का फिर से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और हमेशा की तरह उनका अंदाज नया है।
यूट्यूब पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी , पंजाबी और हरियाणवी फिल्मों में अपने काम से धूम मचाने वाली सपना चौधरी का यह वीडियो भी धमाल मचा रहा है। आपको बतादे कि सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी।
उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी। सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी। उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है। सपना चौधरी के इस डांस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 48 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह क्रम जारी है।
उनके इस वीडियो को सोनोटेक पंजाबी यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है। वैसे भी सपना चौधरी का कोई भी डांस वीडियो करोड़ों की संख्या में व्यूज लेकर आते है। हाल ही में उनका लेटेस्ट सॉन्ग हरियाणवी सॉन्ग 'डोप छोरा 'रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था।