सावधान! अब अमीर बुजुर्गों को निशाना बना रही है लुटेरी दुल्हन
सोनीपत। हरियाणा के कई जिलों से ये खबर आ रही थी कि लुटेरी दुल्हनें अधेड़ या फिर उन युवकों को लूट रही थी जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी। शादी कर एक दो दिन रहती फिर नशीली चीज खिला कर घर का सारा सामान लेकर चम्पत हो जाती थी लेकिन अब खबर आ रहे है कि एक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली एक लुटेरी दुलहन 25 साल की लुटेरी दुल्हन सक्रिय हो गई है जो केवल धनी बुजुर्गों को निशाना बना रही है। पिछले तीन साल में उसने करीब 10 बुजुर्ग दूल्हों को अपना निशाना बनाया है।
यूपी एनसीआर की रहने वाली इस लुटेरी दुलहन का नाम मोनिका है और इस की खास बात है कि यह सिर्फ बुजुर्गो को ही अपना निशाना बनाती है। सीनियर सिटिजन से शादी करके उसी रात या अगली रात नहीं बल्कि आराम से कुछ दिन रुककर उनका विश्वास जीतती है और फिर घर का कैश और जेवर लेकर फरार हो जाती है।
ताजा मामला गुरुग्राम के कवि नगर का है। यहां पर मोनिका मलिक ने 66 साल के किशोर कौशिक को अपना निशाना बनाया। पेशे से कॉन्ट्रैक्टर किशोर की पत्नी की मृत्यु कुछ साल पहले हो गई थी। उनका इकलौता बेटा उनसे अलग रहने लगा। अकेलापन दूर करने के लिए उन्हें साथी की तलाश थी।
किशोर ने पेपर में विज्ञापन दिया। विज्ञापन के बाद उनसे दिल्ली की एक मैट्रिमोनियल एजेंसी खन्ना विवाह केंद्र ने संपर्क किया। एजेंसी ने उनकी शादी कराने का वादा किया। किशोर ने बताया कि उनके पास खन्ना एजेंसी की मालिक मंजू का फोन आया। मंजू ने उन्हें बताया कि उनके लिए एक परफेक्ट मैच है। मोनिका की उम्र किशोर से 41 साल कम थी। मोनिका ने किशोर को अपनी बातों में फंसा लिया।
उसने बताया कि उसकी दिल्ली में शादी हुई थी और पति से तलाक हो गया है। उसे एक जेंटलमैन की तलाश थी जो अब पूरी हो गई।किशोर उसकी बातों में आ गए। 2 अगस्त 2020 में उनकी शादी हो गई। दोनों ने साथ रहना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद अचानक किशोर ने पाया कि उनके घर का सारा कीमती सामान गायब है। मोनिका भी घर से गायब है। उस ने देखा तो घर का सारा कैश और जेवर भी गायब था।
किशोर ने घर का सीसीटीवी चेक किया तो वह चौंक गए। उन्होंने देखा कि घर से मोनिका सारा कीमती सामान लेकर चली गई। उन्होंने दिल्ली की खन्ना एजेंसी में सपर्क किया तो उन्होंने किशोर को चुप रहने की धमकी दी और इतना ही नहीं उनसे धमकी देकर 20 लाख रुपये मांगे गए। किशोर ने जब अपने स्तर से मोनिका के बारे में पता किया तो मोनिका के पहले पति के बारे में पता चला। वह भी मोनिका का इसी तरह खन्ना एजेंसी के जरिए ही शिकार बना था।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में अब तक मोनिका के इसी तरह के 10 फ्रॉड पता चले हैं। बीते दो वर्षों में उसने 10 शादियां कीं। हर शादी की खास बात है कि वह सिर्फ सीनियर सिटिजंस को ही अपना निशाना बनाती है और फिर कैश जेवर लेकर फरार हो जाती है। हर शादी में एक और लिंक मिला कि खन्ना विवाह एजेंसी के जरिए ही मोनिका ने शादियां की थीं।
मोनिका ने जितनी भी शादियां की, उसके पति रिटायर्ड सरकारी अधिकारी या व्यपारी ही थे और वे दिल्ली-हरियाणा एनसीआर के थे। मोनिका ने पिछले साल एक शादी करनाल, एक बहादुरगढ़, एक सोनीपत तथा एक शादी रेवाड़ी में भी की थी।
पुलिस ने बताया कि खन्ना एजेंसी के जरिए पता चला है कि इस बार मोनिका ने दिल्ली के एक रिटायर्ड जज से शादी की है। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मोनिका, उसके घरवालों और एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।