यह भोजपुरी रैप नया आत्मविश्वास पैदा करेगा, बंबई में का बा....
रवीश कुमार
अनुभव सिन्हा और मनोज वाजपेयी ने कमाल का भोजपुरी गाना बनाया है। इस गाने में बंबई, मुंबई को बनाने वाले मज़दूरों के पलायन को मार्मिक रूप से दर्ज किया गया है। हम सबने अपने जीवनकाल में ऐसा भयावह पलायन नहीं देखा होगा.
अनुभव ने पलायन करने वालों की भाषा में ही इसे हमेशा के लिए दर्ज कर दिया।डॉ सागर ने इसके बोल लिखे हैं। इसका अंग्रेज़ी अनुवाद पत्रकार संकर्षण ठाकुर ने किया है। गाने के लिए सेट के अलावा मज़दूरों के पलायन का जो वीडियो है वो बरखा दत्त की न्यूज़ रिपोर्ट से लिया गया है।
अद्भुत गाना बना है। भोजपुरी गानों की दुनिया में अश्लीलता का साम्राज्य है। उसका कारण है अच्छे गानों का नहीं होना। शारदा सिन्हा के बाद चंदन तिवारी की कोशिशें तो है हीं मगर अनुभव का यह भोजपुरी रैप नया आत्मविश्वास पैदा करेगा। बा नू भोजपुरी में बहुते कुछ बा, हमनी के बानी सन नूं। सुनल जाओ तनी ई गाना।