अमरोहा में किसानों की समस्याओं को लेकर सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन
मोहम्मद आसिफ
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हसनपुर तहसील पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए धरना प्रदर्शन किया. समाजवादी पार्टी के राष्टीय सचिव व पूर्व केबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने सरकार के खिलाफ निशाना साधा और किसानों की आवाज उठाई
बता दे कि समाजवादी पार्टी के आह्वान पर सोमवार को हर तहसील पर समाजवादी पार्टी के नेताओ ओर कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्शन किया जिसमें अमरोहा जनपद की तहसीलों पर भी सपा नेताओं ने किसानों की समस्याओ को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते कोरोना संकट बड़ा था।
किसान नौजवान बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गों की अपेक्षा आरक्षण पर वार कानून व्यवस्था ध्वस्त समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न भ्रष्टाचार घोटालों पर नियंत्रण नहीं महिला बच्चा असुरक्षित जनहित से उदासीन पर कार्रवाई हो।
समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों अराजकता की स्थिति है।कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। कई हजार मौतें हो चुकी हैं अस्पतालों में इलाज की सुचारू व्यवस्था नहीं है। दो मंत्री भी अपनी जान गवा बैठे हैं जबकि अन्य कई संक्रमित पाए गए हैं वेंटीलेटर पीपीई किट का अभाव है।
जहां वेंटिलेटर हैं वहां स्टाफ नहीं व्यवस्था सेवाएं चरमरा रही हैं। प्रदेश में वही अस्पताल है जो समाजवादी पार्टी सरकार के समय पर बने थे कैंसर अस्पताल जी सभी बना परंतु आज तक उसका सुचारू रूप से संचालन नहीं है। और किसान बदहाली का शिकार है सरकार अभी तक गन्ना किसानों का बकाया अदा नहीं कर सकी है।ब्याज की बात तो दूर है।खाद बीज कीटनाशक का संकट किसानों को फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है
वही अमरोहा तहसील पर भी समाजवादी पार्टी के पूर्व केबिनेट मंत्री महबूब अली ने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया ओर सरकार पर जमकर निशाना साधा