हाल ही में कुछ लोग लिखने लगे कि NDA का मतलब है No Data Available. यानी आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं. डेटा क्यों गायब किया जाता है? डेटा गायब कर देने से सरकार को इस बात की सहूलियत मिल जाती है कि देश की असली तस्वीर आप जान नहीं पाएंगे. अभी देखिए कि सरकार ने किन किन चीजों का NDA कर दिया है.
बेरोजगारी - NDA
अर्थव्यवस्था - NDA
मजदूरों का पलायन - NDA
पलायन से मौतें - NDA
छात्र आत्महत्या - NDA
किसान आत्महत्या - NDA
कितने लोगों की नौकरी गई - NDA
कोरोना से डॉक्टरों की मौतें - NDA
कितनी फैक्ट्रियां बंद हुईं - NDA
आंगनबाड़ी से कितनी महिलाएं बाहर हुईं - NDA
स्कूल से कितनी लड़कियां बाहर हुईं - NDA
लॉकडाउन में कितने सफाईकर्मी मारे गए - NDA
असंगठित क्षेत्र में कितने कामगार हैं - NDA
देश में कितने आरटीआई कार्यकर्ता मारे गए - NDA
कोरोना से कितने पुलिसकर्मी मारे गए - NDA
सीएए के तहत कितने लोगों ने नागरिकता मांगी - NDA
लिंचिंग में कितने लोग मारे गए - NDA
नोटबंदी क्यों की थी - NDA....
लिस्ट और लंबी है. कुछ आप भी मेहनत कीजिए.
वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत की फेसबुक वाल से
0 Comments