ब्लॉक कार्यालय पर कार्यक्रम कर रायबरेली इकाई का गठन शिवाकांत अवस्थी बछरावां/रायबरेली: मौजूदा समय में किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा ...
ब्लॉक कार्यालय पर कार्यक्रम कर रायबरेली इकाई का गठन
शिवाकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: मौजूदा समय में किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है, क्योंकि जो अनाज वह पैदा करता है, उसका उसे वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। इसके विपरीत उसे अपने इस्तेमाल की वस्तुओं को महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही है। किसानों का शोषण कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये बातें भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बछरावां ब्लॉक कार्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कही।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुड के प्रदेश महासचिव ऋषि मिश्रा ने कहा कि, किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन होगा, अब ये चाहे केंद्र सरकार की हो या फिर प्रदेश सरकार की। श्री सिंह ने कहा कि, गन्ना किसानों को उसकी पैदावार का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। आज देश का किसान बदहाल हैं और इसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ मैजूदा सरकार की किसान विरोधी नीतियां हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि, आज इस कार्यक्रम दौरान रायबरेली का भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की इकाई का गठन किया गया है। जिसमें शंकर रावत रायबरेली को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा अनिल रावत को जिला सचिव व राज को बछरावां ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। आगे भी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जो किसानों के हितों की लड़ाई लड़ेगा।
बच्चों की फीस माफी, किसानों के बिजली बिल माफ करने, किसानों का कैंप लगाकर किसानों के आधार कार्ड बनवाए जाने, यूरिया की किल्लत समाप्त करने सहित आधा दर्जन मांगों का ज्ञापन भी किसान यूनियन की ओर से तहसीलदार को दिया गया।