शिवाकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: तहसीलदार महराजगंज विनोद कुमार सिंह के पिता स्वर्गीय चंद्रभान सिंह के तेरहवीं संस्कार के मौके पर उनके...
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसीलदार महराजगंज विनोद कुमार सिंह के पिता स्वर्गीय चंद्रभान सिंह के तेरहवीं संस्कार के मौके पर उनके पैतृक गांव खेमीपुर निधियांवा ब्लॉक तारुन जनपद अयोध्या में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रायबरेली जनपद से तमाम जानी-मानी हस्तियों ने तहसीलदार के पैतृक गांव पहुंचकर उनके स्वर्गीय पिता चंद्रभान सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
आपको बता दें कि, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह के पिता भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड में निरीक्षक के पद पर तैनात थे, और सेवानिवृत्त हुए थे। वह गांव में रहकर समाज सेवा करते थे। उन्होंने गांव वालों की सुविधा के लिए अपने निजी धन से एक धर्मशाला का भी निर्माण कराया था। उनकी मृत्यु विगत 5 सितंबर 2020 को उनके आवास पर हुई थी। सूचना मिलने पर महराजगंज तहसील क्षेत्र की जानी मानी हस्तियां, जनप्रतिनिधि और तहसील से जुड़े अधिकारी तथा कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे थे। पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में सरजू नदी के गुप्तार घाट पर किया गया था। इसके उपरांत 18 सितंबर 2020 को उनकी तेरहवीं के अवसर पर शांति भोज का आयोजन भी किया गया था।
इस मौके पर रायबरेली जनपद के विकास पुरुष कहे जाने वाले पूर्व एमएलसी वा भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह शिवगढ़ तथा बछरावां से भाजपा विधायक राम नरेश रावत, पूर्व भाजपा विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व प्रमुख महराजगंज व एआईसीसी मेंबर राम शंकर चौधरी, पारा कला के पूर्व प्रधान प्रेम शंकर अवस्थी के अलावा नगर पंचायत महराजगंज के वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन पति तथा जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, ईओ नगर पंचायत महराजगंज डॉक्टर राजेश कुमार, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी, ज्योति प्रकाश अवस्थी एडवोकेट, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेश मिश्रा एडवोकेट, सर्वेश अवस्थी एडवोकेट, रविराज सिंह प्रधान प्रतिनिधि अलीपुर, प्रधान मजगामा सत्रोहन वर्मा, बछरावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय दव्वा, वरिष्ठ समाजसेवी सौरमंडल शुक्ला के साथ-साथ महराजगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवसागर अवस्थी एडवोकेट, प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट, कमलेश पाल एडवोकेट, बृजकिशोर किशोर त्रिवेदी एडवोकेट, राज बक्स सिंह, विजय शंकर अवस्थी एडवोकेट, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, यजुवेंद्र मिश्रा एडवोकेट आदि के अलावा नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा, सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो भानु किशोर त्रिपाठी, लीडर तहसीलदार अंजनी कुमार बाजपेई, भाजपा नेता पवन साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, भाजपा नेता सरोज गौतम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बंगाल प्रभारी दिनेश सिंह, शरद सिंह भी शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में सबसे पहले राजा राकेश प्रताप सिंह ने दिवंगत चंद्रभान सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इसी क्रम में बछरावां क्षेत्र के हाजी खलील, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शाह मोहम्मद उर्फ कुनई, युवा समाजसेवी गोपाल मिश्रा के अलावा मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब संरक्षक तथा यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन रायबरेली के जिला उपाध्यक्ष सुभाष पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार व वरिष्ठ अधिवक्ता तथा प्रेस क्लब संरक्षक अजय श्रीवास्तव प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, बृजेश शुक्ला, शिवाकांत अवस्थी, अमित चौधरी आदि लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर प्रसाद ग्रहण किया।