शिवाकांत अवस्थी महाराजगंज?रायबरेली: भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन के नकदुआ लालगंज के रहने वाले विपेंद्र बहादुर सिंह उर्फ मन्नी को शीर्...
शिवाकांत अवस्थी
महाराजगंज?रायबरेली: भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन के नकदुआ लालगंज के रहने वाले विपेंद्र बहादुर सिंह उर्फ मन्नी को शीर्ष नेतृत्व द्वारा लखनऊ मंडल महा सचिव बनाए जाने की जानकारी पर महराजगंज क्षेत्र के भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई, और बधाई देने वालों का तांता लग गया।
आपको बता दें कि, नकदुआ लालगंज के रहने वाले विपेन्द्र बहादुर सिंह को किसान यूनियन भानु का लखनऊ मंडल महा सचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जैसे ही ये जानकारी जनपद के अन्य पदाधिकारियों को हुई, तो खुशी की लहर दौड़ गई, और बधाई देने वालों का तांता लग गया। भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी भारतीय किसान यूनियन भानु रायबरेली के जिला महामंत्री देवेंद्र प्रताप उर्फ नीलू सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, अन्नू सिंह, अनुक्रमा सिंह, देवेंद्र सिंह उर्फ दस्यु, अन्नू सिंह, मंगली सिंह, आदि लोगों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
वहीं विपेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि, शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उस आशा और विश्वास पर खरा उतरने का वे प्रयास करूंगें, और किसानों के हित में उनकी आवाज बनकर शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम करूंगे। किसानों के हित के लिए जरूरत पड़ी, तो संगठन के पदाधिकारियों को साथ लेकर सड़कों पर उतरकर किसान विरोधी सरकारों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
इस मौके पर नीलू सिंह, अन्नू सिंह, दस्यु सिंह, मंगली सिंह, आशीष पांडेय, राजेश सिंह, सिद्धार्थ त्रिवेदी आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।