शिवाकांत अवस्थी रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी रायबरेली की बैठक पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में सम्पन्न हुई, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर...
शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी रायबरेली की बैठक पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में सम्पन्न हुई, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा कि, प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितम्बर के अवसर पर सेवा सप्ताह का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जाना है, इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी प्रधान्मन्त्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक 14 सितम्बर 2020 को जिला अस्पताल में 70 यूनिट ब्लड डोनेट करेंगे। दिनांक 15 सितम्बर को पिछड़ा मोर्चा द्वारा गरीब एवं पात्र लोगों को 70 चश्मे वितरित किया जायेगा। वहीं 16 सितम्बर को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता अभियाना चलाया जायेगा। 17 सितम्बर को भाजपा की जिला इकाई, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से 70 दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग एवं उपकरण प्रदान करेंगे, इसी दिन महिला मोर्चा के द्वारा गरीब बस्ती एवं चिकित्सालय में फल वितरण का कार्यक्रम किया जायेगा। 18 सितम्बर को 70 गांवों में स्वच्छता अभियाना चलाया जायेगा एवं प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प दिलवाया जायेगा। 19 सितम्बर को किसान मोर्चा के द्वारा 70 ग्राम पंचायतों में पेड़ लगाये जायेंगे, एवं दिनांक 20 सितम्बर को आई.टी. विभाग द्वारा प्रधानमन्त्री द्वारा किये गये कार्यो एवं व्यक्तित्व को प्रसारित किया जायेगा।
सेवा सप्ताह कार्यक्रम के प्रभारी सुनील सिंह ने कहा कि, प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितम्बर को मनाया जाता है, उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा कुछ न कुछ नया करने का प्रयास करती है, भाजपा के कार्यकर्ता भी आगामी सेवा सप्ताह में जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को संचालित करेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से हिमांशु सिंह, अनूप पाण्डेय, अनुज मौर्या, मयंक पाण्डेय, शिवांशु शुक्ला, विवेक शुक्ला, विजय बाजपेई, विजय सिंह, विश्व प्रकाश पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।