शिवाकांत अवस्थी शिवगढ़/रायबरेली: कांग्रेस कार्यालय शिवगढ़ में संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में आए जिल...
शिवाकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: कांग्रेस कार्यालय शिवगढ़ में संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में आए जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंशा है कि, संगठन को ज्यादा से ज्यादा मजबूत किया जाए। जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जाए, और संगठन में ऊर्जा प्रदान करने के लिए उसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में नवनियुक्त अध्यक्ष का होना अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में एक कदम आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए आज बछरावां में तथा शिवगढ़ में अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि, साक्षात्कार में प्रदेश सचिव सुशील पासी, जिला महामंत्री एवं विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह, जिला सचिव संजय श्रीवास्तव, जिला सचिव एवं शिवगढ़ ब्लॉक के प्रभारी कृपा शंकर शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भय्या, राजेश, बछरावां विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी साहब शरण पासवान, एआईसीसी सदस्य पराग रावत, उमा चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिला ब्लॉक अध्यक्ष ममता सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेसी गणेश शंकर मिश्र मन्नू दादा, गिरिजेश श्रीवास्तव, दिनेश यादव, रामशंकर शुक्ला, ईश्वर कुमार पासी, बृजेश वाजपेयी, विवेकानंद चौरासिया, राम सुमिरन, शिवकुमार सिंह, गोविंद त्रिपाठी, राकेश शुक्ला, रामकिशोर मौर्य, जानकीशरण जायसवाल, दुर्गेश अवस्थी, संजय सिंह, राजेंद्र भदौरिया, अशोक यादव, चंद्र लाल पासी, रामबरन लोधी, तुलसीराम, सोमनाथ मौर्य, रामू रावत, गुड्डू, रईश आदि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के दावेदर उपस्थित रहे।