शिवाकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश को परम वैभव शाली व समर्थ राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा ह...
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश को परम वैभव शाली व समर्थ राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। संघ की साधना निरंतर जारी रहेगी। क्योंकि लगातार संघ का विस्तार पूरे विश्व में हो रहा है, और भारत को विश्व गुरु के पद पर आसीन करना ही हमारा अंतिम लक्ष्य है, इसके लिए लाखों स्वयं सेवक नित्य प्रति पवित्र भगवा ध्वज को गुरु मानकर अपना शीश झुकाते हैं। नित्य प्रार्थना करते हैं। यह उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी ने महराजगंज कस्बे के वार्ड नंबर 4 आर्य नगर में आयोजित संघ की गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में व्यक्त किए है।
आपको बता दें कि, कोरोना महामारी के बीच संघ ने साल में एक बार होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम श्री गुरु दक्षिणा के आयोजन का तरीका बदला है। इस बार पूरे नगर में एक कार्यक्रम के बजाय सात स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर श्री अवस्थी ने कहा कि, संघ द्वारा हिंदू समाज को एकजुट बनाए रखने के लिए वृहद स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। संघ अपने विशाल संगठन के संचालन के लिए किसी व्यक्ति या संस्था या सरकारी मदद नहीं लेता है, बल्कि गुरु दक्षिणा के दिन स्वयंसेवकों द्वारा स्वेच्छा से गुप्त रूप से अर्पित की जाने वाली राशि से ही संघ के कार्य चलते हैं। उन्होंने संघ के स्वयंसेवकों से अपील की कि, वह स्वयं तो शाखाओं पर नित्य प्रति जाएं ही, अपने बच्चों को भी संघ में भेजकर संस्कार युक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित करें।
इस मौके पर ओमप्रकाश फौजी, नंद कुमार पांडे, अंजनी कुमार पांडे, छोटे लाल मौर्या, आशु त्रिपाठी, आयुष वर्मा, संदीप मौर्य, राम अभिलाष लोधी, रंजीत लोधी, विवेक पांडेय, डॉक्टर के0के0 जायसवाल, उत्कर्ष पांडे, सुयश पांडे, बसंत लाल गुप्ता, राम चंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।