शिवाकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जंयती पर महराजगंज...
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जंयती पर महराजगंज ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पर किसान बचाओ अभियान तथा हाथरस में नाबालिक युवती से गैंगरेप के बाद जघन्य हत्या के विरोध में मौन रखा गया।
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश के हाथरस में नाबालिक युवती से गैंगरेप के बाद जघन्य हत्या के विरोध में आज 2 अक्टूबर को महराजगंज सहित समूचे रायबरेली जनपद में कांग्रेस कार्यालयों पर भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक जिसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जब हाथरस में पीड़ित युवती के घर परिजनों से मिलने जा रहे थे, उनको जाने से रोका गया एवं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महराजगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी जयंती पर एकत्रित होकर मौन रखा गया। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी सहित ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, मऊ न्याय पंचायत अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी प्रिन्सू वैश्य, नगर अध्यक्ष इरशाद आलम, जिला सचिव सुमित्रा रावत, मनोज कसेरा, शिव नायक सिंह, छेदीलाल पासी, शकील गांधी, लाला मनिहार, राम शरण शुक्ला, राम चन्दर सिंह , हनुमान जायसवाल समेत कांग्रेसजनों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस संवाददाता से बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने कहा कि, बृहस्पतिवार की घटना को लेकर पूरे देश में यूपी सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि, देश का लोकतंत्र खतरे में है। इस प्रकार की घटनाएं होना, यह देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। श्री पासी ने कहा कि, राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ हाथरस में घटी घटना को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया है, तथा निर्देश जारी किया था कि, आज 2 अक्टूबर को मौन धरना देकर विरोध प्रकट किया जाए। इसी क्रम में विस्तृत जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा ने कहा कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिए गए निर्देश के अनुसार आज 2 अक्टूबर को 1 घंटे का मौन धरना इन्हौना रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय महराजगंज में रखा गया है, साथ ही रायबरेली जिले के समस्त तहसील स्तरों तथा ब्लॉक स्तरों पर भी विरोध मौन धरना दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि, धरना के बाद जिला हाथरस में घटित गैंगरेप की घटना के संबंध में यूपी सरकार के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया जाएगा, तथा ज्ञापन में मांग की जाएगी कि, उत्तर प्रदेश सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर सच्चिदानंद त्रिपाठी, भरत मिश्रा, राहुल सिंह, जीतू पंडित, हौसला प्रसाद तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।