कमाल हो गया! 37 वर्षीय पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म
आज के दौर में विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि उसके लिये कुछ भी असंभव नहीं है। इससे कई बार अजीबोगरीब स्थिति भी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है। यहां रहने वाले एक ट्रासंजेंडर पुरुष ने बीते साल एक बेटे को जन्म दिया।
ये मामला सामने आने के बाद लोग हैरान रह गये कि आखिर एक पुरुष कैसे मां बन सकता है। लोगों ने उसे बच्चे की मां कहना शुरु कर दिया लेकिन इस बात से शख्स को बहुत गुस्सा आ रहा है कि लोग उसे बच्चे का पिता कहने के बजाय मां कहकर पुकार रहे हैं।
आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला
अमेरिका के लॉस एंजेल्स में रहने वाले 37 वर्षीय बेनेट कास्पर विलियम हैं। वह एक ट्रांसजेंडर पुरुष है। बता दें कि विलियम सात साल पहले तक एक महिला थे, लेकिन उन्होंने सर्जरी कराके अपना ब्रेस्ट हटवा दिये थे। उन्होंने सारी चीजें पुरुषों वाली करवा ली। लेकिन प्राइवेट पार्ट को नहीं चेंज करवाया। दरअसल, कास्पर विलियम मां बनने का सुख लेना चाहते थे। इसलिये उन्होंने ऐसा किया।
साल 2017 में उनकी मुलाकात विलियम मलिक नाम के एक व्यक्ति से हुई। ये मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसके बाद एंजेल्स ने मां बनने का फैसला लिया और साल 2020 में एक बेबी बॉय को जन्म दिया। बच्चे का नाम उन्होंने हडसन रखा है।
कास्पर विलियम ने बताया कि जब उन्होंने बच्चे को जन्म दिया तो लोग उन्हें बच्चे की मां कहने लगे। इस बात से उन्हें आपत्ति है। कास्पर विलियम का कहना है कि मातृत्व और नारीत्व में फर्क होता है। मातृत्व की भावना सिर्फ महिलाओं में ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी हो सकती है।