यहां रंगीन अंडरवियर पहनकर होती है नये साल की शुरुआत
नये साल की शुरुआत होने में कुछ घंटों की देरी है। दुनिया भर में नये साल के जश्न की तैयारियां शुरु हो चुकी है। कई देशों में नये साल की शुरुआत अनोखी मान्यताओं के साथ शुरु की जाती है। लोगों का ऐसा मानना है कि इन मान्यताओं और परंपराओं का पालन करने से नया साल खुशहाली लेकर आता है।
आइये जानते हैं कुछ देशों के बारें में जहां अजीबो-गरीब मान्यताओं के साथ नये साल की शुरुआत की जाती है-
ब्राजील, बोलिविया और मेक्सिको जैसे देशों में नये साल का सेलिब्रेशन बिल्कुल अनोखे अंदाज में किया जाता है। यहां की ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति की रंगबिरंगी अंडरवियर ही तय कर करती है कि उसके लिए नया साल कैसा होगा। इन देशों में नये साल का सेलिब्रेशन करने से पहले ही रंगों का चुनाव कर लिया जाता है। यदि किसी को प्यार चाहिए तो रेड और पैसा चाहिए तो येलो अंडरवियर पहनते हैं। वहीं व्हाइट अंडरवियर का चुनाव शांत जीवन के लिए किया जाता है।
इटली में लोग नये साल का सेलिब्रेशन अपनी खिड़की से घर के पुराने सामान और फर्नीचर फेंक देते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से नए साल की शुरुआत बेहतर होती है। इसलिए यहां के लोग कम्बल से लेकर तकिए तक बाहर फेंक देते हैं।
डेनमार्क में लोग न्यू ईयर का सेलिब्रेशन ऐसे करते हैं कि सालभर इस्तेमाल न की जाने वाली प्लेट्स को इकट्ठा करते हैं। नये साल के मौके पर मेहमानों और पूरे परिवार के सामने तोड़ते हैं। यहां के लोगों का ऐसा मानना है कि प्लेट्स तोड़ने से घर में सुख और समृद्धि आती है।
जापान में नए साल की रात में सड़कों पर 108 बार घंटा बजाया जाता है। यह बौद्धधर्म से जुड़ी हुई एक परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि घंटा बजाने से इंसानी पाप खत्म हो जाते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।