हिसार में युवक ने रेता खुद का गला, एक महीना पहले हुई थी शादी
हिसार। हरियाणा में सोमवार देर रात अपना ही गला रेत कर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सबसे बड़ी बात यह है कि युवक की शादी को मात्र एक महीना ही हुआ है। आज से 10 दिन पहले ही युवक की माता का देहांत हो गया था। अब 28 वर्षीय युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का गला रेत लिया। मामला हिसार के मिलगेट एरिया का है।
मिली जानकारी के अनुसार मिल गेट एरिया निवासी 28 वर्षीय अमित ने सोमवार रात अपने घर पर सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का गला रेत कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मिल गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया और तथ्य जुटाए गए। पुलिस ने मृतक को कब्जे में लेकर शहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। एचटीएम थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मृतक के छोटे भाई अनूप के बयान पर इतफाकियां कार्रवाई की है l
जानकारी देते हुए मृतक अमित के चाचा के बेटे संजीव ने बताया कि अमित शराब पीने का आधी था। उसने सोमवार रात अपने घर पर अकेला होने पर खुद का गला रेत कर आत्महत्या कर ली। उसकी 14 नवंबर को शादी हुई थी। शादी के 10 दिन बाद 24 नवंबर को उसकी मां का बीमारी के कारण देहांत हो गया था। घटना के दौरान घर पर कोई भी नहीं था। उसका छोटा भाई अनूप बाहर गया हुआ था और उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। संजीव ने बताया कि एक दिन पहले अमित उसके घर पर ही था।
सोमवार रात को भी उसने अमित को रुकने के लिए कहा था। लेकिन वह नहीं माना, अपने घर जाने की जिद करने लगा, ज्यादा जिद की तो उसने जाने दिया। लेकिन सुबह उसके घर गए तो पता लगा उसने गला रेत कर आत्महत्या कर ली। उसके बाद 112 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर एंबुलेंस बुलाकर मृतक को अस्पताल भिजवाया।
वहीँ हिसार के आजाद नगर पुलिस थाना एरिया में एक और युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। सभी परिजन घर में ही थे, युवक ने अलग कमरे में फांसी लगा ली। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि युवक नशा करने का आदी था। वह अपने पीछे गर्भवती पत्नी को भी छोड़ गया। करीब 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी।