महिलाओं के ब्रेस्ट से जुड़ी ये वैज्ञानिक बातें जानकर आपको भी होगी हैरानी
महिलाओं के लिये ब्रेस्ट हमेशा से ही आर्कषण का केंद्र रहे हैं। हर महिला अपने ब्रेस्ट को उभारने और सुडौल बनाने की इच्छा रखती है। ब्रेस्ट से जुड़ी ऐसी कई वैज्ञानिक बातें है, जिसे जानकर आपको भी हैरानी होगी। इन तथ्यों के बारें में आपको भी जानना जरुरी है।
अधिकांश महिलाओं का मानना है कि ब्रा पहनने से ब्रेस्ट में कसाव आता है और वह एक जगह स्थिर रहते है लेकिन एक शोध मे यह साबित हुआ है कि ब्रा पहनने का ज्यादा असर ब्रेस्ट की बजाय गर्दन और पीठ पर पड़ता है जिसके फलस्वरूप उन्हें पीठ दर्द और अपच की शिकायत रहती है।
करीबन 48 प्रतिशत महिलाएं अपने साइज से एक या दो इंच बड़े ब्रा पहनती हैं और लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती है जिसका असर उनके ब्रेस्ट के अग्र भाग पर पड़ता है और वो घिसते हैं जिससे ब्लीडिंग होने की संभावना भी बन सकती है।
बता दें कि ब्रेस्ट का आकार आनुवंशिक और आपके वजन पर निर्भर करता है। जब कभी महिलाएं अपना वजन घटाती या बढ़ाती हैं तो उसका फर्क सबसे पहले उनकी ब्रेस्ट पर ही पड़ता है। एक शोध के मुताबिक महिलाओं के ब्रेस्ट का साइज हर घंटे घटता बढ़ता रहता है लेकिन परिवर्तन इतना कम होता है कि आपको पता भी नहीं चलता है।
पुरुषों में भी ब्रेस्ट और ब्रेस्ट के अग्र भाग होते हैं, क्योंकि सभी भ्रूण शुरूआत में लड़की बनकर ही अस्तित्व में आते हैं। लगभग 6 से 7 हफ़्तों के बाद टेस्टोस्टरॉन का असर दिखना शुरू होता है, लेकिन तब तक ब्रेस्ट और ब्रेस्ट के अग्र भाग आपका आकार ले चुके होते है।