वृष वार्षिक राशिफल: जानिए वृष राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल
वर्ष 2022 आप सभी के लिए कैसा रहेगा और आपकी राशि के अनुसार ग्रहों नक्षत्र इत्यादि का क्या प्रभाव पड़ रहा है, 2022 में, आप सभी जानना चाहते होंगे। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए वर्ष 2022 का सटीक राशिफल आपकी राशि के अनुसार बनाया हैं।
आज हम आपकी राशि और उस पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों के प्रभाव ध्यान में रखते हुए वर्ष 2022 का वार्षिक राशिफल आपको बताएँगे। आइए जानते हैं:-
आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया ज्योतिष विशेषज्ञ:-किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए सम्पर्क कर सकते हो, सम्पर्क सूत्र:- 9131366453
वृष राशि का 2022 का पूर्ण राशिफल:-
वृष राशि:- यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। पिछले साल जो भी नुकसान आपको हुआ उसकी भरपाई इस वर्ष हो जाएगी। साथ ही आपकी तरक्की भी होगी। वर्ष की शुरुआत में कुछ अडचने जरुर आएँगी लेकिन धीरे-धीरे सब दूर हो जाएगी।
घर में किसी सदस्य की तबियत खराब होगी और सभी उसको लेकर चिंता में रहेंगे। वित्तीय स्थिति बेहतर तो होगी लेकिन डॉक्टर और मेडिकल के क्षेत्र में खर्चा बढ़ जाएगा। बच्चों के प्रति आपका स्वभाव मृदु रहेगा और आप उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे।
वर्ष के अंत तक परिवार में कोई नयी खुशी भी आ सकती हैं जैसे कि किसी सदस्य की नौकरी लगना, रिश्ता पक्का होना या घर में नन्हे मेहमान का आना आदि।
सावधानी:- इस वर्ष आपको एक सावधानी रखने की आवश्यकता हैं और वह हैं कि आप किसी के साथ लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचे अन्यथा यह लड़ाई कोर्ट-कचहरी तक पहुँच जाएगी जो आपके परिवार के लिए अच्छा नही रहेगा। इसलिये इस चीज़ का मुख्य रूप से ध्यान रखे और किसी के साथ बेवजह में उलझने से बचे।
करियर राशिफल:- वृष राशि करियर राशिफल 2022 के अनुसार वर्ष की शुरुआत आपकी कई चीजों में सुधार लाएगी। और 2022 की पहली तिमाही में ग्रहों की गति आपके पक्ष में काम करेगी। उसी के कारण आप पेशेवर दुनिया में कुछ अच्छे समय का आनंद लेंगे। आपको वरिष्ठों से सराहना मिलेगी और सहकर्मियों से सहयोग भी मिलेगा। वृष राशि के लिए राशिफल 2022 बताता है कि आपको निराश या कम आत्मविश्वास महसूस करने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि हर कोई आपका समर्थन करने और काम पर अटकी स्थिति में आपकी मदद करने के लिए तैयार होगा।
वृष राशि के लिए वार्षिक राशिफल 2022 भविष्यवाणी करता है कि जो जातक अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें वर्ष की दूसरी और तीसरी तिमाही में सफलता मिलेगी। बृहस्पति ग्रह के ग्यारहवें भाव में होने के कारण वृष राशि वाले व्यवसायी जातक अपने व्यावसायिक जीवन में बहुत अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि आपका कोई फैमिली व्यवसाय हैं, तो आपके व्यवसाय के विस्तार के लिए समय बहुत अच्छा साबित होगा। यदि आप किसी ऐसे व्यवसाय में शामिल हैं जिसके पास विदेशी कनेक्शन हैं, तो समय आपके पक्ष में होगा।
कुछ महीनों के लिए आपको ऑफिस के मुद्दों से दूर रहनए चाहिए। उन स्थितियों से बचें जो आपको किसी भी गलत तरीके से दूसरों के सामने पेश कर सकती हैं। साथ ही अपने विकास पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें। और 2022 वृष राशिफल सुझाव देता है कि सफलता प्राप्त करने के लिए किसी भी तरह के शॉर्टकट को ना आपनाए।
आर्थिक राशिफल:- आर्थिक राशिफल 2022 के अनुसार, वृष राशि के जातकों के लिए वर्ष अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और आपकी आय में निरंतरता बनी रहने की संभावना है क्योंकि शनि आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में सथित है। आपकी संपत्ति जैसे भूमि, भवन, आभूषण और वाहन में वृद्धि हो सकती है और आप अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए किसी शुभ समारोह में ख़र्च भी कर सकते हैं।
आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए शुभ साबित हो सकती है। धन का आगमन होगा लेकिन आप इसे अपने भौतिक सुखों के लिए ख़र्च कर सकते हैं। इस दौरान आपके चौथे और दूसरे भाव पर बृहस्पति ग्रह की दृष्टि होने के कारण आपको भूमि, भवन, वाहन आदि का लाभ प्राप्त हो सकता है। अप्रैल माह के बाद शुक्र और बृहस्पति ग्रह की स्थिति भी आर्थिक दृष्टिकोण से आपके अनुकूल रहेगी और आपको अपनी किसी संपत्ति से अधिक आमदनी होने की संभावना है।
जो जातक किसी रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उन्हें अच्छा खासा आर्थिक लाभ हो सकता है। वर्ष 2022 के सितंबर और अक्टूबर महीने में आप किसी काम के सिलसिले से कोई यात्रा कर सकते हैं, जिससे आपको ऐसा लाभ होने की संभावना है जिसका आपको अंदाज़ा भी नहीं होगा। साथ ही, आपको अपने प्रमुख अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। इसके बाद जुलाई और नवंबर महीने में आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है, आप अपना धन विलासिता की वस्तुओं पर ख़र्च कर सकते हैं।
कुल मिलाकर, वर्ष 2022 वृष राशि के जातकों को आर्थिक समृद्धि प्रदान कर सकता है। कोई नया आय का स्रोत आपको अपनी बची-खुची इच्छाओं को पूरा करने में मदद कर सकता है और आप इस वर्ष विलासिता की चीज़ें ख़रीदने में धन का व्यय कर सकते हैं। आप महंगे आभूषण और रत्नों के साथ-साथ कोई अचल संपत्ति भी ख़रीद सकते हैं। यदि आपका कोई बकाया ऋण है तो आप इस वर्ष अपना ऋण चुकाने में सफल हो सकते हैं और इस वर्ष आपको पिछले वर्षों की तुलना में अधिक आमदनी होने की संभावना है।
उपाय:- प्रत्येक सोमवार को शिव जी को गाय का कच्चा दूध चढ़ाय, तथा चावल और शक्कर का दान करे,
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453