रायबरेली में CM भूपेश बघेल ने BJP पर साधा निशाना और कांग्रेस को जन हितैषी पार्टी
खबर रायबरेली से है जहां आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए जिले में लगातार नेताओ के दौरे पर दौरे हो रहे हैं। आज छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिये बछरांवा विधानसभा पहुचे और उन्होंने वंहा सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय में लगी सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान कांग्रेसियो का हुजूम मौके पर देखने को मिला। उन्होंने बघेल का फूल मालाओं से स्वागत किया और कांग्रेस की जीत के लिए जमकर नारेबाजी भी की।
आपको बतादें जिले के बछरांवा विधानसभा के सेहंगों तमनपुर गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने किसानों को देश के लिए सर्वोपरि बताया। उन्होंने अपने भाषण में महात्मा गांधी से लेकर प्रियंका गांधी तक का उल्लेख किया। छत्तीसगढ़ में धान 25 सौ रुपये क्विंटल खरीदने की बात कही साथ ही लाखो मीट्रिक टन खरीद का दावा किया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने किसानों से वादा किया था कि उनका कर्ज माफ किया जाएगा शपथ ग्रहण लेने के कुछ ही घंटों बाद किसानों का नौ हजार करोड़ का कर्ज हमने माफ किया। वही आजादी में किसानों की भूमिका की सराहना की साथ ही कहा कि इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री बनी तो देश मे अनाज की भारी किल्लत थी।अमेरिका से अनाज खरीदना पड़ा था।
इंदिरा जी ने प्रण किया और हरित क्रांति व श्वेत क्रांति की शुरुआत की जिसका नतीजा है कि आज हमारे किसान इतना अनाज पैदा करते है कि देश मे तीन साल सूखा भी पड़ जाए तो अनाज कम नही पड़ेगा। वही महात्मा गांधी के द्वारा किये गए श्रम के लिए कहा कि कांग्रेस का सिद्धांत है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नही होता हमारे कांग्रेस के नेताओ ने हमेशा ही किसानों के हित के लिए लड़ाई लड़ी है। चाहे वो जवाहर लाल नेहरू हो या सरदार वल्लभ भाई पटेल या आज के राहुल व प्रियंका गांधी हो।