MLA की फॉर्च्यूनर में युवकों ने लगाई आग, धू-धूकर जली कार, CCTV में दिखा आग लगाता युवक
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर चार स्थित एमएलए हॉस्टल में देर रात कार सवार युवकों ने भाजपा विधायक प्रमोद कुमार विज की कार को आग लगा दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। सेक्टर- तीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार रात साढ़े 12 बजे की है।
एमएलए हॉस्टल में संतरी ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने चंडीगढ़ पुलिस को बताया कि कार में सवार तीन युवक आए थे। एक युवक ने कार से उतरकर पहले फॉर्च्यूनर कार का शीशा तोड़ा और फिर फरार हो गए। उसके बाद आरोपी फिर वापस आए। जिसके बाद आरोपियों ने कार पर आग लगा दी। इस दौरान संतरी अमित देशवाल ने आरोपियों का पीछा किया। उसकी आरोपियों के साथ हाथापाई भी हुई। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।
कार में आग की सूचना पर हड़कंप मच गया। वहां पर अन्य कारें भी खड़ी थीं। विधायक प्रमोद विज ने इसे साजिश करार दिया। उनका आरोप है कि वहां पर अन्य कारें भी पार्क थीं। केवल मेरी कार में ही आग क्यों लगाई गई। वहीं, सीसीटीवी में भी एक युवक आग लगाता नजर आ रहा है।
दरअसल मंगलवार को हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार था। इसी आयोजन में शामिल होने के लिए पानीपत शहर के विधायक प्रमोद विज भी चंडीगढ़ गए थे। रात को अचानक कार में आग लगने की सूचना मिली। जब जाकर देखा तो कार लगभग जल चुकी थी। पुलिस ने दमकल की सहायता से आग बुझाई। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।
वहीं, सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो एक युवक कार में आग लगाता नजर आ रहा है। हालांकि युवक की पहचान नहीं हो पा रही है। वहीं विधायक प्रमोद विज का कहना है कि सीसीटीवी में साफ है कि युवक ने कार में आ लगाई। ये कोई हादसा नहीं है। इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। इसकी जांच होनी चाहिए। मेरी कार में जानबूझकर आग लगाई गई है। विधायक ने कहा, मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ये किसी शरारती तत्व का काम है। वहीं, एमएलए हास्टल के अंदर आगजनी की इस घटना से हड़कंप मचा है। साथ ही पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
शहर से भाजपा के विधायक प्रमोद विज की निजी फाच्र्यूनर गाड़ी एचआर 10एए-0003 में तोडफ़ोड़ कर उसमें आग लगा दी। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक दिखाई दे रहा है। पहले तोडफ़ोड़ करता है। थोड़ी देर में आकर आग लगाकर अपने दूसरे साथी के साथ कार में सवार होकर भाग जाता है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
बुधवार सुबह जैसे ही शहर के लोगों तक यह सूचना पहुंची, सभी ने इस घटना पर रोष जताया। आरोपित को जल्द पकडऩे की मांग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सभी सवाल उठाए। एमएलए हास्टल में इस तरह की घटना कैसे हो गई। वाकया मंगलवार देर रात का है। विधायक के समर्थक, शुभङ्क्षचतक दिनभर उन्हें फोन करते रहे।
विधायक प्रमोद की सोनीपत नंबर की गाड़ी हास्टल में खड़ी थी। सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी गाड़ी में आग लगा दी गई है। विधायक के सहयोगी अश्विनी मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामला स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से लेकर सीएम तक पहुंचा।
स्पीकर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो भी दोषी होगा, उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। सीएम मनोहरलाल ने विधायक से बात की। विधायक प्रमोद विज मंगलवार रात को पंचकूला में ठहरे थे। उनके पीए और ड्राइवर एमएलए हास्टल, चंडीगढ़ में रुके थे।
बाजार प्रधान अनिल मदान का कहना है कि यह किसी की साजिश हो सकती है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। तुषार खरबंदा का कहना है कि हास्टल में और भी गाडिय़ां खड़ी थी। सिर्फ प्रमोद विज की ही गाड़ी क्यों जलाई गई। शशि का कहना है कि पूरा शहर इस घटना का विरोध करता है।
पुलिस अब आरोपित को जल्द जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाए। इंसार बाजार के प्रधान गौरव लीखा का कहना है कि गाडिय़ां तो और भी खड़ी थीं वहां। प्रमोद विज की ही गाड़ी को आग क्यों लगाई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपित युवक दिख रहा है। चंडीगढ़ पुलिस ने उसे जल्द गिरफ्तार करे। उसी से पता चलेगा कि इसके पीछे क्या साजिश थी।
घटना के विधायक प्रमोद विज भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है। किसी शरारती तत्व का यह काम हो सकता है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का पता चल जाएगा। गौरतलब है कि सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि जब युवक गाड़ी के शीशे तोड़ रहा था, उसी समय गाड़ी के सायरन बज उठे थे। लाइटें जल गई थीं। गाड़ी की आवाज दूर तक जाती है।
क्या किसी को भी यह आवाज नहीं सुनाई दी। सुरक्षा व्यवस्था के जो इंतजाम थे, उन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे हालात में तो कोई भी बड़ी वारदात हो सकती है। पंजाब नंबर की एक कार से दो युवक आए थे। पहले गाड़ी को तोड़ा। थोड़ी देर बाद में आकर पेट्रोल छिड़कर लाइटर से आग लगाई गई।