नींद में सोते हुए पति के साथ बनाये शारीरिक संबंध, नींद खुली तो ऐसा था Reaction
शादी एक ऐसा बंधन होता है, जिसमें दो लोग तन और मन से एक दूसरे के साथ रिश्ता बनाते हैं। जब तक दोनों जीवन साथी का फैसला अहम होता है। चाहे वो कोई भी फैसला क्यों ना हो। यहां तक शारीरिक संबंध बनाने के लिये पति और पत्नी दोनों की रजामंदी होना बहुत जरुरी होता है। लेकिन एक महिला ने इस रिश्ते के विश्वास को पूरी तरह से तोड़ दिया।
हाल ही में द सन वेबसाइट ने लोगों से उनके पर्सनल राज जानने के लिए 'Dear Deidre' नाम से एक सीरीज चलाई, जिसमें बहुत से कपल अपनी जिदंगी के यादगार पलों को शेयर कर रहे हैं। इस सीरीज में ही एक महिला ने खुलासा किया कि उसने एक बार अपने सोते हुए पति के साथ संबंध बनाए थे जिससे वह काफी नाराज हो गया था।
महिला ने बताया कि हम दोनों की उम्र 28 साल है और शादी को भी सिर्फ एक साल हुआ है। महिला ने कहा कि मेरे पति ऑफिस से आने के बाद काफी थके होते थे और बेड पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते थे। एक दिन महिला के दिमाग में एक अजीब सा ख्याल आया और उसने पति के सो जाने के बाद उनके साथ संबंध बनाये।
महिला ने कहा कि मैंने उन्हें जगाया नहीं क्योंकि वह थके हुए थे और आंखें बंद कर रखी थीं। लेकिन जब सुबह इस वाक्यां के बारे में महिला ने अपने पति को बताया तो वह पहले तो काफी नाराज हुए लेकिन बाद में अपनी सहमति जताई। इसके बाद महिला ने कहा कि बीती रात तुमने मेरा दुष्कर्म किया है क्योंकि उस दौरान मेरी ओर से सहमति नहीं थी।
पति की ये बात सुनकर महिला को भी ये अहसास हुआ कि उसने गलत किया है। किसी भी रिश्ते में सहमति का होना बहुत जरुरी होता है। अगर कोई नशे में है या फिर नींद में तो उस व्यक्ति के साथ रिश्ता नहीं बनाना चाहिये। ये कानून रुप से अपराध है।