जानिये कैसे वियाग्रा ने बाहर निकाला 45 दिनों से कोमा में पड़े मरीज को
वियाग्रा जिस टेबलेट का नाम लेते ही लोग समझ जाते हैं कि ये सेक्स पावर को बढ़ाने के लिये होती है। पुरुष अपनी सेक्स की क्षमता को ज्यादा बढ़ाने के लिये इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या वियाग्रा से किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है ? ये सुनकर आप भी हंसेंगे कि ऐसा भी भला हो सकता है क्या। ये तो मजाक है।
लेकिन ब्रिटेन में कोमा में गईं एक मरीज की जान वियाग्रा ने बचाई। 37 वर्षीय मोनिका अल्मेडा पेशे से नर्स हैं। बीते दिनों वो कोरोना से संक्रमित हो गईं थीं। कोरोना की वजह से मोनिका 45 दिनों तक कोमा में चली गईं। डॉक्टरों ने वियाग्रा की सहायता से मोनिका को कोमा से बाहर निकाला।
मोनिका का ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता जा रहा था। उनकी जान को बचाना डॉक्टरों के लिये बहुत मुश्किल हो रहा था। लेकिन मोनिका के सहकर्मी के दिमाग में एक विचार आया और उसने डॉक्टरों को सलाह दी कि मोनिका को वियाग्रा की हेवी डोज दी जायें।
मोनिका जब होश में आईं तो उन्होंने देखा कि डॉक्टर उन्हें वियाग्रा की हेवी डोज दी जा रही थी। उन्हें ये सब पहले मजाक लगा लेकिन बाद में पता चला कि वियाग्रा की हेवी डोज देने की वजह से ही वो कोमा से बाहर निकली हैं।
बता दें कि मोनिका को बीते अक्टूबर महीने में कोरोना हो गया था। धीरे-धीरे उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लगी और खून की उल्टियां भी होने लगीं। इसके बाद मोनिका ने अस्पताल में अपना इलाज करवाया। कुछ दिनों के बाद मोनिका को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
लेकिन घर जाते ही उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी, जिसके बाद उन्हें लिंकन काउंटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मोनिका का ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता जा रहा था, इस वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। बीते 16 नवंबर को वह कोमा में ही चली गई थीं।
मोनिका कोमा में चली गईं। उनकी जान बचाना बहुत मुश्किल हो गया था। लेकिन वियाग्रा के सेवन करने से मोनिका की जान बच गई।