अम्बेडकर नगर में कांग्रेसियों ने प्रतिज्ञा का प्रचार सभा में भरी हुंकार
अम्बेडकरनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव /प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश को बदहाली से मुक्त कराने के लिए जनहित कारी प्रतिज्ञा कर रखी है जो उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर लागू की जायेगी उक्त बाते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र" ने कासिमपुर कर्बला बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव भावी प्रत्याशी जलालपुर इमरान गांधी द्वारा आयोजित कांग्रेस प्रतिज्ञा प्रचार सभा के दौरान कही। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर संविदा कर्मियों को नियमित किया जायेगा।
इमरान गांधी, महली प्रसाद राजभर, आलोक पाठक, राकेश वर्मा ने कहा किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ, गेहूं धान गन्ना किसानों को क्रमशः प्रतिकुंटल 2500,2500,400 पर खरीद होगी। युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पार्टी द्वारा 40 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को चुनाव का टिकट, इण्टर और स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को क्रमशः स्मार्ट फोन और स्कूटी, सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा जैसी प्रतिज्ञा उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर लागू की जायेगी।
आज जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र" के साथ इमरान गांधी, महली प्रसाद राजभर, आलोक पाठक, राकेश वर्मा, राम नरेश पाल, राजनाथ दूबे, जयकेश वर्मा, रीतेश तिवारी के संग जलालपुर विधानसभा के कासिमपुर कर्बला बाजार में कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा से आमजन मानस को अवगत कराया।
कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सैनी "राजू" ने अपनी टीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम करके आमजन को कांग्रेस पार्टी की रीतियों नीतियों और प्रतिज्ञा से अवगत कराया। और सभी ने समवेत स्वर से प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।