पति का चल रहा था फिल्म 'किस किस से प्यार करूं' जैसा किस्सा, सच जान कर उड़े पत्नी के होश
सोनीपत। फिल्म किस-किस को प्यार करूं की तर्ज पर एक युवक ने दो शादियां कर लीं। वह दोनों पत्नियों को अलग-अलग फ्लैट में रखे हुए था। वह समय निकालकर दोनों के पास आता-जाता था। दोनों पत्नियों से उसको बच्चे हैं। शक होने पर पहली पत्नी ने उसको पकड़ लिया तो अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के सोनीपत (Sonipat) जिले में एक युवक द्वारा दो शादियां (Marriages) करने का मामला सामने आया है। युवक अपनी दोनों पत्नियों के साथ अलग-अलग फ्लैट में रह रहा था। वह समय निकालकर दोनों के पास आता जाता था।
उसने इस बात की भनक तक अपनी पहली पत्नी (Wife) को लगने नहीं दी। दोनों पत्नियों से उसको बच्चे भी हैं, लेकिन शक होने पर पहली पत्नी ने उसको पकड़ लिया तो अब वो उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस (Police) को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मुरथल स्थित एपेक्स ग्रीन सोसायटी में रह रही है। उसकी शादी 2004 में रविद्र मान के साथ हुई थी। उनको आठ साल की एक बच्ची है। पति-पत्नी के संबंध सामान्य थे, लेकिन कुछ समय से उसके पति ने घर पर कम समय देना शुरू कर दिया था।
वह जरूरी काम के बहाने कई बार रात को घर से चला जाता था। शक होने पर महिला ने उसका पीछा किया तो उसको पता चला कि सेक्टर-23 में उसके पति की दूसरी पत्नी और उसके बच्चे रह रहे थे। वह एक महिला के साथ एक्स सर्विसमैन सोसायटी में रह रहा है। उसके दो बच्चे हैं। उसने दूसरी पत्नी से अपनी बेटी का स्कूल में पिता का नाम भी रविद्र ही लिखवा रखा है।
उसने इसकी शिकायत पति रविद्र से की तो ऐसा कुछ होने से साफ इन्कार कर दिया। जब उसको सबूत दिए गए तो वह सकपका गया। महिला ने बताया कि अब वह उसकी और उसकी बेटी की हत्या कराने की फिराक में है, जिससे वह अपने दूसरे परिवार के साथ रह सके। वह लगातार धमकियां दे रहा है, जिससे वह भयभीत है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुरथल थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। सपी के आदेश पर मुरथल थाना पुलिस ने आरोपित रविद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। जल्द आरोपित को काबू कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।