अर्जुन पासी को कांग्रेस से टिकट मिलने पर उच्च जाति के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
रायबरेली। कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की सहमति से जारी की गई कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची के बाद से कई जगहों से विरोध के स्वर उठने लगे है।इसी कड़ी में रायबरेली की सलोन विधानसभा से प्रत्याशी बनाये गए अर्जुन पासी के विरोध मे उच्च जातियों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध शुरू कर दिया और प्रत्याशी को बदलने के लिये सामूहिक इस्तीफा देने की धमकी दे रहे हैं।
दरअसल कांग्रेस पार्टी द्वारा यूपी विधानसभा चुनावों के लिए जारी की गई 125 प्रत्याशियों में से दो सीटें रायबरेली के बछरांवा और सलोन से है जंहा से आरक्षित सीट पर दो लोगो को प्रत्याशी बनाया गया है। जिनमे से एक विधानसभा सलोन है जंहा से अर्जुन पासी को प्रत्याशी बनाया गया है।
आज दर्जनों की संख्या में उच्च जाति के कांग्रेसियो ने बैठक कर इस फैसले का विरोध किया और प्रियंका गांधी से प्रत्याशी बदलने की सलाह दी यदि ऐसा नही होता है तो वो सभी कांग्रेस पार्टी से सामूहिक त्यागपत्र दे देंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा हम लोगो ने प्रियंका जी से मिलकर जिताऊ प्रत्याशी को टिकट देने का आग्रह किया था।
जिसपर उन्होंने पर्यवेक्षक को अमेठी भेजा था और उन्होंने संगठन से लेकर सभी प्रत्याशियों का इंटरव्यू लिया लेकिन फिर अपनी मनमर्जी से अर्जुन पासी को प्रत्याशी घोषित कर दिया। जबकि वो एक कमजोर प्रत्याशी है जो चुनाव में हार जाएंगे जबकि हम यंहा से जीत चाहते है। पर्यवेक्षक ने हमारी सलाह को अनसुना किया।अगर प्रियंका गांधी प्रत्याशी नही बदलती तो हम लोगो सामूहिक त्यागपत्र दे देंगे जिससे हम अपनी अस्मिता बचा सके।