एकतरफा प्यार में पागल शख्स ने कर दिया ऐसा कारनामा, महिला के हाथ पर चाकू से लिखा....
नई दिल्ली : इंसान प्यार में अंधा हो जाता है और जब एकतरफा प्यार हो तो इसका क्या कहना। एकतरफा प्यार में पड़ा व्यक्ति अपने प्यार को जबरदस्ती पाने के लिये कुछ ऐसा कर जाता है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। ऐसा ही कुछ अमेरिका में रहने वाले अरबपति शख्स ने एकतरफा प्यार में पड़ कर डाला।
अमेरिका के उटाह में रहने वाले इस व्यक्ति का नाम रमोन मार्सियो मार्टिनेज है। रमोन को एक महिला से प्यार हो गया लेकिन वो महिला उसे पसंद नहीं करती थी। इसलिये रमोन ने महिला को अगवा कर लिया, उसे हफ्तों तक टॉर्चर करता रहा, उसे खूब मारा पीटा। लेकिन महिला बड़ी होशियारी के साथ उसके चुंगल से बाहर निकलकर अपनी जान बचा पायी।
बताया जा रहा है कि 39 वर्षीय रमोन मार्सियो मार्टिनेज ने महिला के हाथ पर चाकू से 6 नंबर लिखा। जिसका मतलब था कि उसे 6 महीने का वक्त दिया जा रहा है, या तो वो उसके प्यार को स्वीकार करके उसके साथ रहे नहीं तो अपनी मौत को दावत दे। रमोन महिला को बेल्ट से बहुत मारता था। कभी-कभी तो उसपर बंदूक तक तान देता था। रेमोन ने महिला का चेहरा मार-मार कर बुरी तरह से खराब कर दिया था।
महिला ने बड़ी सूझ-बूझ के साथ मौके पाते ही अपने दोस्त को मैसेज किया और अपनी पूरी हालत के बारें में बताया। पीड़िता के दोस्त ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी रेमोन के घर पर पहुंची तो उसके हाथ में बंदूक थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता आरोपी रेमोन के घर से ही मिली उसकी हालत बहुत बुरी हो गई थी। उसे बुरी तरह से पीटा गया था। यहां तक की सांस लेने में बहुत मुश्किल हो रही थी। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवायाय गया। पुलिस ने महिला की सूझबूझ की खूब तारीफ की। महिला अपनी सूझबूझ की वजह से ही ऐसे खौफनाक शख्स की चुंगल से निकल पायी।