पति ने अपनी ही पत्नी का दुष्कर्म करवाने के लिये दोस्तों को घर पर बुलाया, जानिए फिर क्या हुआ...
एक पति अपनी पत्नी को हर मुसीबतों से बचाता है। जमाने की हर बुराईयों से उसे दूर रखता है। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी के दुष्कर्म का प्लान बनाया। इस शख्स को अपनी पत्नी को पराये मर्द के साथ सेक्स करते देखने की दिलचस्पी थी। लेकिन इस बात की खबर उसकी पत्नी को नहीं थी कि उसका पति उसका ही दुष्कर्म करवाना चाहता है।
ये पूरा मामला सिंगापुर का है। इस शख्स की शादी को 23 साल हो चुके हैं। कपल के तीन बच्चे भी हैं। लेकिन इसके बाद भी शख्स की सनक ने उसकी पूरी जिदंगी को बर्बाद कर दिया। शख्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के दुष्कर्म का प्लान बनाया। वो एक लंबे वक्त से इस मौके की तलाश कर रहा था। दो सालों के बाद शख्स को ये मौका मिला। जैसे ही मौका मिला शख्स ने अपने दोस्त को घर पर बुलाया।
इस आरोपी पति ने पहले तो पत्नी की शराब में बेहोशी की दवा मिलाई। आरोपी ने इसके बाद पत्नी की आंखों पर काली पट्टी बांधकर बेडरुम में सुला दिया। जैसे ही उस अनजान शख्स ने पीड़िता से दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता को उसी वक्त होश आ गया। फिर वो आदमी घबराकर भाग गया।
उस व्यक्ति ने महिला के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। महिला को होश आने लगा और जब उसने महसूस किया कि एक अनजान आदमी उसके साथ यौन संबंध बनाने का प्रयास कर रहा है, तो उसने आंखों पर लगी पट्टी हटाने की कोशिश की। यह देखकर वो आदमी भाग गया। बाद में पता चला कि व्यक्ति को इरेक्टाइल डिसफंक्शन था।
किसी तरह महिला ने उस शख्स को ढूंढ निकाला और अपने पति और उसके दोस्त से कंफेशन लेटर लिखवाया। इसके बाद मामला अदालत पहुंचा और अब आरोपियों को सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने आरोपी पति को तीन साल की सजा सुनाई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पति अपनी सेक्स लाइफ के बारें में भी सहकर्मियों से साझा करता था। उन्हें हर बात बताता था।