यहां नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर किया जाता है प्रेग्नेंट
नई दिल्ली : दुनिया भर में ऐसे गैर कानूनी काम होते हैं, जिनके बारें में किसी को भनक भी नहीं लगती है। ये लोग चोरी-चुपके कमजोर लोगों पर जुर्म करते हैं। ऐसा ही एक मामला अफ्रीका महाद्वीप के नाइजीरिया से सामने आ रहा है। जहां जबरन लड़कियों की कोख में बेबी फार्मिंग की जा रही है। ये लोग खासकर नाबालिग लड़कियों को अपना शिकार बनाते हैं। बच्चा होने के बाद उन बच्चों को बेच दिया जाता है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये अवैध काम नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी इलाकों में धड़ल्ले से चल रहा है। बेबी फार्मिंग के लिये ये लोग लड़कियों की किडनैपिंग करते हैं या फिर नौकरी दिलवाने के लिये लड़कियों को अपने इस जाल में फंसाते हैं। अधिकतर 14 से 17 साल की नाबालिग बच्चियों को अपना निशाना बनाते हैं। ये लड़कियां यदि कभी मानव तस्कर के चंगुल से बचकर भाग जायें तो वो अबॉर्शन नहीं करा सकती हैं क्योंकि नाइजीरिया में अबॉर्शन कराने पर प्रतिबंध है।
एक पीड़िता ने बताया कि काम दिलाने के बहाने उसे उसके गांव से लाया गया था। इसके बाद कई लोगों ने उसका दुष्कर्म किया। प्रेग्नेंट होने के बाद भी कई बार उसका दुष्कर्म किया गया। उसे कम रोशनी वाले कमरे में रखा गया था। उसने कई बार भागने के बारे में सोचा लेकिन घर के बाहर निगरानी के लिए गार्ड मौजूद रहते हैं इसीलिए वो नहीं भाग पाई। दुष्कर्म करते वक्त उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि लड़की 6 हफ्ते से प्रेग्नेंट है या 6 महीने से।
पीड़िता ने बताया की जब बच्चा हुआ तो उन लोगों ने उन्हें बेच दिया। एक मेल बच्चा 2 हजार डॉलर यानी करीब 1 लाख 48 हजार 352 रुपये में बेचा जाता है जबकि फीमेल बेबी 1350 डॉलर यानी लगभग 1 लाख रुपये में बेचा जाता है।