भतीजे की पत्नी का रेप करता रहा उसका चाचा, इस तरह हुआ खुलासा
जोधपुर जिले में करवड़ थाने में दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं जहां महिला का चाचा ससुर ही उससे दुष्कर्म करता था। पति घर में नहीं होने पर चाचा ससुर मौके का फायदा उठाते हुए घर में घुसता और जबरदस्ती करता था।
पीडिता ने जब अपने पति को यह बात बताई तो उसे विश्वास नहीं हुआ और छिपकर निगरानी रखी तो पता चला। लेकिन चाचा के धमकी देने पर छोड़ दिया। इसके बाद भी चाचा नहीं माना। दोबारा रेप किया। इसके बाद पीड़िता बहू ने परिवार के सदस्यों के साथ मिल कर मामला दर्ज करवाया। महिला ने अपने चाचा ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि करवड थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति बाहर फैक्ट्री में काम करता है। इसलिए उसकी अनुपस्थिति में उसका चाचा ससुर कुछ समय से आधी रात को उसके घर आता है। उसके साथ जबरदस्ती करता है। पीड़िता ने इसका विरोध भी किया लेकिन वह नहीं माना। आरोपी पर मारपीट का भी आरोप है।
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि इसकी शिकायत उसने कुछ दिनों पहले अपने पति से की तो पति ने विश्वास नहीं किया, जिस पर एक रात को पति छुप कर बैठ गया। उस रात को भी चाचा ससुर घर में घुसा तो उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी तो कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इसके बाद हाल ही में आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों से संपर्क कर पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बहू की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी कैलाशदान ने बताया कि पीड़िता के 164 के बयान करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।