दो बच्चों की मां को हुआ Facebook फ्रेंड से प्यार, फिर हुआ कुछ ऐसा जो आप सोच भी नही सकते
झारखंड के जमशेदपुर जिले की ये दास्तां इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। यहां एक दो बच्चों की मां को फेसबुक पर किसी शख्स से प्यार हो गया। जब महिला के पति को इस बात की जानकारी मिली तो उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के पास रहने के लिये भेज दिया।
ये पूरा मामला जमशेदपुर जिले के काड़ाघोड़ा गांव का बताया जा रहा है। इस गांव में रहने वाले संजय महतो नाम के शख्स की शादी साल 2016 में नमिता महतो से हुई थी। 5 साल की इस शादी में दोनों के एक बेटा और एक बेटी भी है। कई महीनों से संजय ने देखा कि उसकी पत्नी बहुत ज्यादा वक्त फेसबुक पर ही लगी रहती है। इसको लेकर संजय और नमिता के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। फेसबुक के अलावा संजय ने देखा की उसकी पत्नी वॉट्सएप पर भी लगी रहती है।
संजय ने नमिता को काफी समझाया कुछ दिनों तक तो उसने पति की बात मानी। लेकिन संजय ने देखा फिर नमिता छुप-छुप कर फेसबुक और वॉट्सएप यूज करने लगी और फोन पर भी किसी से बात करती थी। इसके बाद संजय को यकीन हो गया कि उसकी पत्नी नमिता उससे नहीं बल्कि किसी और से प्यार करने लगी है और उसके साथ ही रहना चाहती है।
नमिता मुंबई में रहने वाले सुकरा नाम के शख्स से प्यार करने लगी थी। नमिता ने सुकरा को धमकी भी दी थी अगर वो उससे मिलने नहीं आया तो वो अपनी जान दे देगी। जैसे ही सुकरा गांव आया नमिता उसके साथ चली गई। पत्नी के अचानक से गायब हो जाने पर संजय ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
सुकरा और नमिता किसी तरह से वापस आये। गांव में पंचायत बुलाई गई। नमिता को काफी समझाया गया लेकिन वो नहीं मानी। अंत में गांव वालों ने उसे सुकरा के साथ जाने की इजाजत दे दी। वहीं संजय ने पत्नी के सामने ये शर्त रखी की यदि वो अपने प्रेमी सुकरा के साथ जाना चाहती है तो वो बच्चों को भी साथ ले जाये। नमिता ये बात मान गई और बच्चों के साथ सुकरा के साथ चली गई।