सपा-RLD गठबंधन ने जारी की 29 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानें किसे मिली कितनी सीटें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने अपने 29 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में 10 पर सपा तो 19 सीट पर रालोद ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं.
यही नहीं, RLD ने आज ही दामन थामने वाले गजराज सिंह को हापुड़ विधानसभा से टिकट दिया है. वह चार बार कांग्रेस से विधायक रह रहे हैं. वहीं, हापुड की धौलाना विधानसभा से वर्तमान विधायक को टिकट मिला है. असलम चौधरी 2017 में बसपा से विधायक बने थे और उन्होंने हाल के दिनों में सपा का दामन थामा था.
इसके अलावा गाजियाबाद की साहिबाबाद सपा के खाते में गयी है, जहां से अमरपाल शर्मा मैदान में होंगे. वहीं, बुलंदशहर से आरएलडी के हाजी यूनुस, अलीगढ़ से सपा से जफर आलम, शामली से आरएलडी के प्रसन्न चौधरी और मेरठ से सपा के रफीक अंसारी चुनावी मैदान में हैं. बता दें कि यूपी चुनाव के पहले चरण में जाट बाहुल्य सीटें हैं, लिहाजा सपा ने कम सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.
सपा और आरएलडी की पहली लिस्ट जारी
साहिबाबाद: अमरपाल शर्मा (सपा)मोदीनगर: सुदेश शर्मा (RLD)धौलाना: असलम चौधरी (सपा)हापुड़: गजराज सिंह (RLD)जेवर: अवतार सिंह भड़ाना (RLD)बुलंदशहर: हाजी यूनुस (RLD)स्याना: दिल नवाज खान (RLD)खैर: भगवती प्रसाद (RLD)कोल: सलमान सईद (सपा)अलीगढ़: जफर आलम (सपा)कैराना: नाहिद हसन (सपा)शामली: प्रसन्न चौधरी(RLD)चरथावल: पंकज मलिक (सपा)पुरकाजी: अनिल कुमार (RLD)खतौली: राजपाल सैनी (RLD)नहटौर: मुंशीराम (RLD)किठौर: शाहिद मंजूर (सपा)मेरठ: रफीक अंसारी (सपा)बागपत: अहमद हमीद (RLD)लोनी गाजियाबाद: मदन भैय्या (RLD)सादाबाद: प्रदीप चौधरी (RLD)छाता: तेजपाल सिंह (RLD)गोवर्धन: प्रीतम सिंह (RLD)बलदेव: बबिता सिंह (RLD)आगरा कैंट: कुंवर सिंह (सपा)आगरा देहात: महेश जाटव(RLD)फतेहपुर सीकरी: ब्रजेश चाहर (RLD)खैरागढ़: रौतान सिंह (RLD)बाह: मधुसूदन शर्मा (सपा)