सपा-RLD गठबंधन ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) गठबंधन के तौर पर मैदान में हैं. इस बीच दोनों पार्टियों ने अपने सात प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में आरएलडी के ही प्रत्याशियों के नाम हैं.
इस बीच RLD ने अलीगढ़ के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ को बरौली विधानसभा से मैदान में उतारा है, जो कि कुछ घंटे पहले ही पार्टी में शामिल हुए हैं. वहीं सपा और आरएलडी ने पहली सूची में 29 प्रत्याशियों को ऐलान किया था, जिसमें से 10 सपा तो 19 आरएलडी के खाते में थीं.
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में सात लोगों को नाम शामिल है. यह सभी प्रत्याशी आरएलडी के हैं.
सपा और आरएलडी के प्रत्याशियों की सूची
साहिबाबाद: अमरपाल शर्मा (सपा)
मोदीनगर: सुदेश शर्मा (RLD)
धौलाना: असलम चौधरी (सपा)
हापुड़: गजराज सिंह (RLD)
जेवर: अवतार सिंह भड़ाना (RLD)
बुलंदशहर: हाजी यूनुस (RLD)
स्याना: दिल नवाज खान (RLD)
खैर: भगवती प्रसाद (RLD)
कोल: सलमान सईद (सपा)
अलीगढ़: जफर आलम (सपा)
कैराना: नाहिद हसन (सपा)
शामली: प्रसन्न चौधरी(RLD)
चरथावल: पंकज मलिक (सपा)
पुरकाजी: अनिल कुमार (RLD)
खतौली: राजपाल सैनी (RLD)
नहटौर: मुंशीराम (RLD)
किठौर: शाहिद मंजूर (सपा)
मेरठ: रफीक अंसारी (सपा)
बागपत: अहमद हमीद (RLD)
लोनी गाजियाबाद: मदन भैय्या (RLD)
सादाबाद: प्रदीप चौधरी (RLD)
छाता: तेजपाल सिंह (RLD)
गोवर्धन: प्रीतम सिंह (RLD)
बलदेव: बबिता सिंह (RLD)
आगरा कैंट: कुंवर सिंह (सपा)
आगरा देहात: महेश जाटव(RLD)
फतेहपुर सीकरी: ब्रजेश चाहर (RLD)
खैरागढ़: रौतान सिंह (RLD)
बाह: मधुसूदन शर्मा (सपा)
बरौली: प्रमोद गौड़ (RLD)
इगलास:बीरपाल सिंह दिवाकर(RLD)
थानाभवन:अशरफ अली(RLD)
बुढ़ाना: राजपाल बालियान(RLD)
मीरापुर: चंदन चौहान(RLD)
मुरादनगर: सुरेंद्र कुमार मुन्नी(RLD)
शिकारपुर: किरन पाल सिंह (RLD)