Sex के लिए पत्नियों को एक-दूसरे के पास भेजते थे ये सैकड़ों लोग, हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 7 गिरफ्तार
नई दिल्ली। जैसे जैसे समाज बोल्ड होता जा रहा है रिश्तों के कई नए नए रूप सामने आ रहे हैं। इन दिनों समाज में वाइफ स्वैपिंग का कांसेप्ट चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि भारतीय समाज अभी इतना बोल्ड नहीं हुआ है जो इस तरह के रिश्तों को समाज में जगह दे। ऐसा ही एक मामला केरल में सामने आया है।
पुलिस इस मामले का सुलझाने की कोशिश तो कर रही है मगर ये मामले इतने पेचींदे हैं कि सुलझ नहीं रहे। कपल स्वैप रैकेट चलाने वाले 1000 से ज्यादा जोड़े एक ऑनलाइन ग्रुप में चैट के जरिए इस काम को अंजाम देते थे। केरल पुलिस ने कोट्टायम जिले में करुकाचल पुलिस में एक महिला की शिकायत के बाद यौन संबंध बनाने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
शारीरिक संबंध बनाने के लिए लोग अपनी पत्नियों और अन्य महिलाओं का आदान प्रदान करते थे। ऐसे लोगों की संख्या दो चार नहीं, बल्कि एक हज़ार से अधिक है। पुलिस ने इस ग्रुप का खुलासा किया है। पुलिस को इस ग्रुप का पता तब चला, जब एक महिला ने शिकायत की कि उसके साथ सात लोगों ने यौन संबंध बनाये। केरल पुलिस ने इन सातों लोगों को अरेस्ट किया, इसके बाद बड़ी जानकारी सामने आई।
केरल में एक ऐसे समूह का भंडाफोड़ हुआ है, जो सेक्स के लिए आपस में पत्नियों की अदला-बदली करते थे। 1000 से ज्यादा जोड़े एक ऑनलाइन ग्रुप में चैट के जरिए इस काम को अंजाम देते थे। केरल पुलिस ने कोट्टायम जिले में करुकाचल पुलिस में एक महिला की शिकायत के बाद यौन संबंध बनाने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 25 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
पत्नियों की अदला-बदली का घिनौना खेल टेलीग्राम एप के माध्यम से खेला जा रहा था। इस गिरोह में एक हजार से अधिक सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पति उससे जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता है और अन्य व्यक्ति के साथ भी ऐसे संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा है।
शिकायत पर जांच के दौरान इस गिरोह का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि महिला का पति उसे अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। गिरोह के सदस्य टेलीग्राम, मैसेंजर एप आदि का उपयोग कर एक-दूसरे से संपर्क साधते थे। आरोपियों की गिरफ्तारी कोट्टायम, अलप्पुझा और एर्नाकुलम जिलों से की गई है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश चल रही है।
पुलिस के अनुसार, इन समूहों में 1,000 से अधिक जोड़े हैं और वे सेक्स के लिए महिलाओं का आदान-प्रदान कर रहे थे। पुलिस ने अपने बयान में यह भी बताया कि आरोपी राज्य के तीन जिलों के थे। पुलिस ने यह भी साफ किया कि राज्य भर से कई जोड़े इस रैकेट से जुड़े ऑनलाइन ग्रुप का हिस्सा थे।
कोट्टायम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया, "पहले टेलीग्राम और मैसेंजर समूहों में शामिल होना होता है और फिर दो या तीन जोड़े समय-समय पर मिलते हैं। उसके बाद महिलाओं का आदान-प्रदान किया जाता है और यहां तक कि तीन पुरुषों द्वारा एक महिला को एक समय में साझा किए जाने के भी उदाहरण हैं। कुछ पुरुषों ने पैसे के लिए अपनी पत्नियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए इस्तेमाल किया।"
पुलिस ने कहा कि इस महिलाओं की अदला-बदली करने वाले इस समूह में शामिल लोगों के बारे में विवरण प्राप्त करने के लिए विस्तृत जांच जारी है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या समूह के इन सदस्यों के किसी अन्य समूह के साथ संबंध हैं।
बता दें देश के हाई प्रोफाइल सेक्टर में दबी जुबान वाइफ स्वैपिंग यानि पत्नियों के अदला बदली के चलन की बात स्वीकार की जाती है। कई बड़े कॉरपोरेट्स फार्म में काम करने वाले एम्प्लाई, बीपीओ और गवर्नमेंट के कुछ सेक्टर्स के बड़े अफसरों में इस तरह के चलन के आरोप लगते आए हैं। इससे पहले केरल में नेवी के अफसरों पर भी इल्जाम लग चुके हैं। दबी जुबान यहां तक कहा जाता है कि कुछ बड़े शहरों में वाइफ स्वैपिंग से जुड़े ग्रुप भी शहरों सक्रीय हैं। एक लाइफ स्टाइल पोर्टल के मुताबिक, इंडिया में अब वाइफ स्वैपिंग पार्टीज भी होने लगी हैं। जो बड़े होटलों में बेहद सीक्रेट होती हैं।
इन पार्टीज के अलग तरह के नियम होते हैं। इसका पहला रूल पति-पत्नियों से शुरू होता है, इस पार्टी में वही कपल शामिल हो सकते हैं, जो स्वैपिंग को गलत नहीं मानते। पार्टी में पति आते तो अपनी पत्नी के साथ हैं, लेकिन वापस घर जाते हैं दूसरे की पत्नी के साथ। अपना पार्टनर चुनने के लिए पार्टी में एक बाउल का यूज होता है, जिसमें सभी पति अपनी गाड़ियों की चाभी रख देते हैं। इसके बाद पार्टी में मौजूद पति या पत्नियां बाउल से गाड़ियों की चाबी उठाती हैं और जिसके पास जिसकी चाभी आती है वो उसके साथ जाता है। इस पार्टी की शर्त यह भी है कि संबंध बनने के बाद ना पति किसी तरह की ग्लानि रखेगा और ना ही पत्नी।