Sex के दौरान पत्नी को दांत से काटता था पति, कोर्ट ने दिया बत्तीसी निकालने का फरमान
मध्यप्रदेश के इंदौर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। साल 2021 में ही एक महिला ने पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति सेक्स करने के दौरान उसके साथ अजीबोगरीब हरकतें करता है। उसके पूरे शरीर को दांत से काटता है। यहां की महिला ने बताया कि उसका पति संबंध बनाने वक्त महिला के प्राइवेट पार्ट को भी दांत से काटता है। साथ ही महिला ने ये बताया कि उसके पति के असली दांत नहीं है उसने नकली दांत लगवा रखे हैं। जिन दांतों से वो ऐसी हरकत करता है।
महिला ने बताया कि उसका पति शादी की पहली रात से ही उसके साथ ऐसी हरकत कर रहा है। महिला की शादी बीते साल 28 अक्टूबर को 67 वर्षीय गुजरात के एक जूलर से हुई। महिला अपने पति से 27 साल उम्र में छोटी है। जूलर की ये दूसरी शादी है। पहली पत्नी की मौत कोरोनाकाल में हो गई थी। जिसके बाद उसने इंदौर में रहने वाली महिला के साथ दूसरी शादी रचाई।
महिला ने कहा कि पहली रात से ही उसके पति ने उसके साथ ऐसी अजीबोगरीब हरकतें करना शुरु कर दिया था। वो अननैचुरल तरीके से अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाता था। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके पति ने धमकी देते हुए कहा कि हमारे पास बहुत पैसे हैं। साथ ही बड़े-बड़े लोगों से संपर्क हैं। अगर तुमने इसकी किसी से भी शिकायत की तो गुजरात में बैठे-बैठे तुम्हारे पूरे परिवार को बर्बाद कर दूंगा।
महिला ने बताया कि वो बड़ी मुश्किल से दिसंबर में अपने पति के घर से निकलकर भागी। अपने मायके इंदौर में पहुंचकर उसने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला पर की गई हैवानियत के फोटो और चोट के निशान कोर्ट को प्रमाण के तौर पर दिये गये हैं। कोर्ट ने इस मामले को गंभीर अपराध मानते हुए पुलिस को आरोपी जूलर की गिरफ्तारी के आदेश दिये हैं। साथ ही कोर्ट ने कहा है कि उसकी नकली बत्तीसी को भी जब्त कर लिया जाये।