पति के दोस्त ने विधवा को अकेले पाकर किया दुष्कर्म, Video बनाकर किया ब्लैकमेल
हिसार। हरियाणा में दुष्कर्म के केस कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में आरोपित पीडि़ता की जान पहचान में ही होता है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। मूल रूप से जींद निवासी और हाल उकलाना में रह रही एक महिला ने जींद निवासी दिनेश नाम के युवक पर दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने उकलाना थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि उसके पति 2013 में मौत हो चुकी है।
वह 39 साल की है। दिनेश नाम का युवक उसके पति का दोस्त था और उसके पति के साथ अक्सर उसके घर आता था। उस दौरान आरोपित दिनेश ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित दिनेश ने उसकी वीडियो भी बना ली। दिनेश ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण किया। उसने बदनामी के डर से यह बात किसी को नहीं बताई। पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसे अधिक परेशान करने लगा है और वह अब दोबारा उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध के लिए दबाव बना रहा है।
उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता है और आडियो मैसेज करके भी उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपित के दबाव के कारण आत्महत्या को मजबूर हो गई है। पीड़िता ने बताया कि उसका एक बेटा है जो विदेश गया हुआ है। घर में वह और उसके बेटे की बहु ही रहते है। दिनेश उसे बार-बार परेशान कर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।