सुहागरात पर दुल्हन ने ज़ाहिर किए ऐसे जज़्बात, दूल्हा काट रहा थाने के चक्कर, जानिए पूरा मामला
सोनीपत के एक युवक का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। चार साल से प्रेम-प्रसंग में रही यूपी के मुरादाबाद की युवती से जब मुश्किलों के बाद शादी हुई तो उसने अपने प्रेमी से सुहागरात पर ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर दूल्हा ही नहीं सभी सुनकर हैरान रह गए। दरअसल दुल्हन ने सुहागरात पर दूल्हे के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। पति से दो टूक कह दिया पसंद ही नहीं है शारीरिक संबंध बनाना…।
दोनों के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के भारी विरोध के बीच ही दोनों की शादी हुई थी। बदनामी के कारण पंचायत के जरिए मसले को निपटाने की कोशिश की गई। सफलता नहीं मिली तो मामला नारी उत्थान केंद्र पहुंचा। काउंसिलिंग के दौरान दोनों स्वेच्छा से अलग-अलग रहने के लिए राजी हो गए।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी युवती और सोनीपत निवासी इंजीनियर लड़का एक दूसरे से प्यार करते थे। लड़के की लड़की से मुलाकात मुरादाबाद निवासी अपने एक रिश्तेदार के घर आने के दौरान हुई। दोनों प्यार परवान चढ़ा और 4 साल तक दोनों युवती युवती एक दूसरे के प्रेम में रहें। इतना ही नहीं दोनों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जब लड़की ने अपने परिवार वालों सोनीपत निवासी युवक से शादी करने की बात रखी थी तो परिजन नाराज हो गये। वहीं प्रेमी के परिजनों ने भी एतराज जताया। हालांकि कई महीनों मान मनवत और जहर खाने की धमकी देने के बाद प्रेमी प्रेमिका ने अपने परिजनों को शादी कराने के लिए तैयार कर लिया।
प्रेमी प्रेमिका से पति-पत्नी बनने जा रहे युवक युवती के परिजनों ने शादी का भव्य इंतजाम किया। दुल्हा बनकर मुरादाबाद पहुंचा प्रेमी प्रेमीका को दुल्हन बनाकर अपने घर ले आया। इसके अगले ही दिन सुहागरात पर युवती ने प्रेमी से पति बने युवक से साफ कह दिया कि उसे शारीरिक संबंध बनाना पसंद नहीं है। उसका यह बर्ताव देखकर दूल्हा भी हैरान रह गया। उसके समझाने पर जब युवती नहीं मानी तो उसने मामले की जानकारी परिवार को दी। बात घर से लेकर पंचायत तक पहुंची, लेकिन युवती ने संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया।
मसले को पंचायत के जरिए निपटाने की कोशिश की गई, मगर सफलता नहीं मिल सकी। मसला नारी उत्थान केंद्र पहुंचने पर काउंसिलिंग ऋतु नारंग ने की। उन्होंने नव दंपति को साथ रहने के लिए समझाने के काफी प्रयास किए, मगर लड़की राजी नहीं हुई। बाद में दोनों स्वेच्छा से अलग-अलग रहने के लिए राजी हो गए। दुल्हन को समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन उसने संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया। अपनी फरियाद लेकर युवक थाने पहुंच गया लेकिन वहां भी बात नहीं बनी। हार थककर 4 साल के लंबे प्यार के बाद पति पत्नी बने प्रेमी प्रेमिका अलग अलग रहने को तैयार हो गये।