Bike पर 10 लोगों ने सवार होकर किया गजब का स्टंट, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसी मजेदार वीडियो वायरल होती है। जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। साथ ही अपनी हंसी को भी नहीं रोक पाते हैं। दरअसल आपने 26 जनवरी पर होने वाली परेड में भारतीय सैनिकों द्वारा बाईक पर दिखाए गए अलग-अलग करतब जरूर देखे होंगे।
इन करतबों के दौरान ऐसा देखने को मिलता है कि कई बार काफी सारे जवान एक ही बाइक पर सवार होते हैं। लेकिन अब जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है उसे देखकर हर कोई हैरान है। क्योंकि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर दो या चार नहीं बल्कि 10-10 लोग सवार हो रखे हैं।
वायरल वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि सड़क पर आसपास से गाड़ी आ जा रही है। उसी बीच एक बाइक वाले ने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया। इसका कारण है कि उस बाइक पर 10 लोग सवार थे। इतना ही नहीं बाइक चालक इस स्टंट को और खतरनाक बनाने का प्रयास करता है वह 10 लोगों को बिठाने के बाद भी bike के आगे वाले पहिए को उठाने की कोशिश करता नजर आता है। लेकिन ज्यादा लोगों के बैठे होने से वह ऐसा करने में नाकामयाब होता है। स्टंट लोगों को काफी ज्यादा हैरान कर रही है। हमें विश्वास है कि इस वीडियो को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर ha.ljeet7175 नाम की आईडी वाले शख्स ने शेयर किया है। इस वीडियो को अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वही 10,000 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। लोग इस वीडियो के नीचे काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने तो इसे खतरनाक स्टंट बताया है। लोग इस वीडियो को काफी ज्यादा शेयर भी कर रहे हैं।