सुहागरात पर पति के पैरों तले खिसकी जमीन, दुल्हन निकली 4 माह की गर्भवती, सामने आई ये खौफनाक सच्चाई
हरियाणा के हिसार जिले में जो मामला सामने आया है। उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, यह मामला ही कुछ ऐसा है। हिसार में एक शख्स की शादी की खुशियां उस वक़्त फुर्र हो गईं, जब सुहागरात पर उसे पता चला की उसकी पत्नी 4 माह की प्रेग्नेंट है। इस खबर से परिवार में सनसनी फैल गई।
जानकारी मिलते ही दूल्हे समेत ससुराल के लोगों के होश उड़ गए। मामला ये भी है कि आखिर भेद कैसे खुला। लड़की को बात करते समय ससुराल के लोगों ने पकड़ लिया। एक गांव निवासी युवती से एक युवक ने होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म किया था। मामले में पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 फरवरी 2020 को उसके साथ यह कांड हुआ था।
वह अपने मामा की बेटी की शादी में जिले के एक गांव में गई थी। वहां उसकी मुलाकात आरोपित युवक से हुई। इसके बाद उनमें बातचीत होने लगी। जिसके बाद तो जो हुआ, वह सबको चौंका देगा। वह उनके गांव आने लगा। वह उससे फोन पर आपत्तिजनक बातें करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपित युवक ने उसे धमकाया कि अगर यह बात किसी को बताई तो और उससे बात नहीं की तो उसे समाज में बदनाम कर देगा। इस डर के कारण पीड़ित ने किसी को कुछ नहीं बताया। 22 अप्रैल 2022 को आरोपित ने उसे हिसार बुलाया और एक होटल में ले गया। वहां आरोपित ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म किया।
होश में आने पर उसने इस बात पर विरोध जताया तो आरोपित ने उसे दोबारा बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपित ने उसे होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद 12 मई को पीड़िता की शादी हो गई। शादी के अगले दिन 13 मई को उसने डर के मारे आरोपित को फोन किया।
इस दौरान मायके वालों ने उसे पकड़ लिया। ससुराल वालो ने उसके मायके वालों को बुलाया।इसके बाद उसके मायके वाले उसे घर ले आए। वहां उसे पता चला कि दुष्कर्म की वजह से वह गर्भवती हो चुकी है। इसके बाद आरोपित युवक ने भी उससे शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।