पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है वजह
पंजाब के मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल उन्हें मानव तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिलेर मेहंदी पर वर्ष 2003 में कबूतर बाजी का मामला दर्ज हुआ था। जिसके लिए उन्हें 2 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। इसे सजा को लेकर उन्होंने पटियाला के सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। पटियाला कोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखने का निर्णय लिया। जिसके बाद गुरुवार को पंजाब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल दलेर मेहंदी को अब सजा काटने के लिए पटियाला सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। बता दें कि दलेर मेहंदी ने 2 साल की जेल की सजा को लेकर पटियाला सेशन कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस मामले पर सुनवाई कर रहे एडिशनल सेशन जज एचएस ग्रेवाल ने दिलेर की इस याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के लिए बता दें कि दिलेर मेहंदी के खिलाफ वर्ष 2003 में एक केस दर्ज हुआ था। वही 15 साल की सुनवाई के बाद साल 2018 में पटियाला की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 2 साल कैद और 2000 रुपये की जुर्माना राशि की सजा सुनाई थी। सजा की अवधि 3 साल से कम होने के कारण दलेर मेहंदी को उसी समय जमानत भी मिल गई थी।
बता दें कि कबूतर बाजी का मतलब होता है कि लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजना। पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी अक्षर विदेश में शो करने के लिए जाते रहते हैं। दलेर पर ऐसा आरोप लगाया गया है कि शो करने के लिए जाते समय वह 1998 से 1999 की अवधि के दौरान अवैध तरीके से 10 लोगों को अपने साथ अमेरिका ले गए। इतना ही नहीं उन्होंने ऐसा करने के लिए विदेश ले जाने वाले लोगों से पैसे भी लिए।