फिर से दूल्हा बनेंगे सीएम भगवंत मान, जानिये कौन बनेगी दुल्हनिया?
आप नेता तथा पंजाब के सीएम भगवंत मान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, भगवंत मान बहुत ही साधारण तरीके से चंडीगढ आवास पर गुरुवार 7 जुलाई को शादी करेंगे, जिसकी तैयारियां चल रही है। आपको बता दें कि भगवंत मान का 6 साल पहले तलाक हो गया था, उनकी पूर्व पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं, भगवंत मनाने के दोनों बच्चे शपथ ग्रहण समारोह में आये थे, 2014 लोकसभा चुनाव में भगवंत मान की पत्नी इंदरप्रीत कौर ने भी उनके साथ चुनाव प्रचार किया था।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि एक बार फिर से वो अपना घर बसा लें, भगवंत की शादी डॉ. गुरप्रीत कौर से होगी, जिनको सीएम की मां और बहन ने चुना है। बताया जा रहा है कि भगवंत मान की शादी उनके घर में एक छोटे से प्राइवेट समारोह में होगी और इस समारोह में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल होंगे, शादी में आप संयोजक तथा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।
भगवंत मान ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉमेडियन के रुप में की थी, 2008 में उन्होने कपिल शर्मा के साथ टीवी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में हिस्सा लिया था, इसके बाद भगवंत की लोकप्रियता बढी थी, इसके बाद उन्होने फिल्मों में भी काम किया, फिल्म कचहरी से करियर की शुरुआत करने वाले भगवंत मान ने 12 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
भगवंत मान 2014 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर संगरुर से चुनाव लड़े और जीत हासिल की, फिर 2019 में भी इसी सीट से जीत हासिल की, वो लगातार दो बार लोकसभा पहुंचे, 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने उन्हें सीएम उम्मीदवार बनाया, उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। फिर 16 मार्च 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लिया।