OMG! अब बर्थडे पर केक काटना भी होगा मुश्किल, केंद्र सरकार ने इस चीज पर लगाया बैन
नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर देशभर में बैन लगा दिया है। यह प्रतिबंध 1 जुलाई से लागू हो चुका है। जिसके चलते अब हमारी जरूरत की कुछ चीजें बैन हो गई है। सरकार से कई कंपनियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के बैन के फैसले को कुछ समय तक टालने की गुजारिश की थी। हालांकि केंद्र सरकार ने किसी की नहीं सुनी और 1 जुलाई से इस फैसले को पूरे देश में लागू कर दिया।
दरअसल सिंगल यूज प्लास्टिक में कुछ ऐसी चीजें आती थी, जिनका इस्तेमाल करना सभी के लिए आम बात थी। बता दें कि इसमें एक चीज शामिल है जो है प्लास्टिक का चाकू (Plastic Knife)। सभी अपने जन्मदिन के दिन प्लास्टिक के चाकू का इस्तेमाल कर बर्थडे का केक काटते हैं। लेकिन अब ऐसा होना संभव नहीं है। सरकार की ओर से प्लास्टिक की कुल 19 वस्तुओं को प्रतिबंधित किया गया है। देशभर में 1 जुलाई से ही इन चीजों को बनाने, बेचने, प्रयोग करने, स्टोर करने और एक्सपोर्ट करने पर प्रतिबंध लग गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाने के बाद देश में प्लास्टिक की ईयर बड, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, सजावट के लिए पॉलीस्टाइनिन (थर्माकोल), प्लेट, कप, गिलास, कांटे, चम्मच जैसी वस्तुओं के प्रयोग पर प्रतिबंध लग चुका है। गौरतलब है कि सरकार ने यह फैसला सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम करने के लिए लिया है।