Online शॉपिंग एप्स पर 1000 रुपये किलो बिक रही है चूल्हे की राख
ऑनलाइन शॉपिंग करने का काफी ज्यादा ट्रेंड चल रहा हैं। जिसके चलते सभी लोग अपनी जरूरत की वस्तु ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से मंगाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ वस्तुओं की कीमत काफी ज्यादा वायरल होती है। दरअसल हर कोई इन वस्तुओं की कीमत देखकर हैरान हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इनमें से अधिकतर चीजें सभी के घर में आसानी से देखने को मिल सकती है। वहीं, इन चीजों को ज्यादा उपयोगी भी नहीं माना जाता है।
गौरतलब है कि आज हम आपको इस खबर में ऐसी वस्तुओं के बारे में बताएंगे जो ऑनलाइन शॉपिंग एप्स पर काफी ज्यादा महंगी बिक रही है। लेकिन लोगों के लिए जिसकी कोई खास अहमियत नहीं है। यानी अधिकतर लोग इन वस्तुओं को कचरा या अनुपयोगी समझते हैं।
चूल्हे की राख
भारत में आज भी ग्रामीण इलाकों में चूल्हे पर खाना बनाना इत्यादि काम किया जाता है। वही सर्दी के दिनों में आग जलाने के बाद बचने वाली राख सभी ने देखी ही होगी। अधिकतर लोगों को ये जानकर हैरानी होती है कि ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर यह चूल्हे की राख ‘डिश वॉशिंग पाउडर’ के नाम से बिक रही है। इसके 1 किलो के पैकेट की कीमत तकरीबन 1000 रुपये है। यदि आपको विश्वास ना हो तो आप इसे सर्च करके देख सकते हैं।
गोबर के उपले
ग्रामीण इलाकों में लोग पशु जरूर पालते हैं। इसलिए आपने गोबर के उपलों को जरूर देखा होगा। जो लोग भैंस पालते हैं वे भैंस के गोबर को खेतों में खाद के रूप में प्रयोग करते हैं या इसके उपले बनाकर चूल्हे में आग जलाने के काम में प्रयोग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस उपले की कीमत ऑनलाइन शॉपिंग एप्स पर काफी ज्यादा महंगी है।
नारियल शेल
गौरतलब है कि आपने भी नारियल जरूर छीलें होंगे। नारियल छिलते समय सभी सोचते हैं कि जल्दी से नारियल के सख्त हिस्सें को तोड़कर अंदर का नारियल और उसका मीठा पानी निकाला जाए। इस शेल को तोड़ने के बाद आपने कभी भी इसे संभाल कर नहीं रख होगा। अधिकतर लोग इसे कचरे में फेंक देते हैं या आग जलाने में प्रयोग करते हैं। लेकिन ऑनलाइन इसकी कीमत काफी ज्यादा है। यानी 1.5 किलो नारियल शेल की कीमत 679 रुपये के आसपास है।